June 16, 2026

ऐप डाउनलोड करें

केंद्र सरकार के 12 साल, सिंदूर पार्क में लगेगी फोटो प्रदर्शनी, 17 से 21 जून तक चलेगा आयोजन गुड़गहन में घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल, पानी के लिए संघर्ष से मिली मुक्ति, बदली ग्रामीणों की दिनचर्या, जल जीवन मिशन योजना ने बदली गांव की तस्वीर बाराद्वार से तमनार आ रही 52 बोरी डीएपी खाद जब्त, स्टॉक में मिली गड़बड़ी,प्रतीक कृषि सेवा केंद्र के विक्रय पर रोक लैलूंगा पुलिस की कार्रवाई, 1.295 किलोग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर भेजा गया रिमांड पर छत्तीसगढ़ में हाथी प्रभावित क्षेत्रों से गुजरने वाली ट्रेनों की गति और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करे राज्य सरकार चलती ट्रेन में महिला यात्री का बैग और दो महंगे मोबाइल चोरी, जीआरपी रायगढ़ में मामला दर्ज

गुड़गहन में घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल, पानी के लिए संघर्ष से मिली मुक्ति, बदली ग्रामीणों की दिनचर्या, जल जीवन मिशन योजना ने बदली गांव की तस्वीर

रायगढ़। विकासखंड पुसौर के ग्राम पंचायत दर्रामुड़ा अंतर्गत ग्राम गुडगहन आज जल जीवन मिशन की सफलता का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा है। 196 परिवारों और 718 की आबादी वाले इस गांव में हर घर नल से जल योजना ने ग्रामीणों के जीवन में ऐसा परिवर्तन लाया है, जिसने गांव की पहचान ही बदल दी है। अब हर घर में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध होने से ग्रामीणों को राहत मिली है तथा स्वास्थ्य, स्वच्छता और जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है।
कुछ वर्ष पूर्व तक ग्राम गुडगहन में पेयजल की स्थिति अत्यंत चुनौतीपूर्ण थी। सीमित जल स्रोतों और गर्मी के दिनों में घटते जलस्तर के कारण ग्रामीणों को पानी की व्यवस्था के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ती थी। सुबह से शुरू होने वाला पानी भरने का काम दिनभर चलता रहता था। इसका सबसे अधिक असर महिलाओं और बच्चों पर पड़ता था। कई बार बच्चों को भी पानी लाने में सहयोग करना पड़ता था, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती थी और विद्यालय में नियमित उपस्थिति भी बाधित होती थी। जल जीवन मिशन के तहत गांव में पाइपलाइन विस्तार, जल स्रोतों का विकास और घर-घर नल कनेक्शन का कार्य तेजी से पूरा किया गया। इसके बाद ग्रामीणों को पहली बार अपने घरों में नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल मिलने लगा, जिससे उनकी दैनिक दिनचर्या पूरी तरह बदल गई।
ग्राम गुडगहन निवासी श्रीमती यशोदा यादव उन सैकड़ों महिलाओं में शामिल हैं जिनके जीवन में जल जीवन मिशन ने नई उम्मीद और नई दिशा दी है। पहले उन्हें घरेलू कार्यों के साथ पानी की व्यवस्था के लिए अतिरिक्त समय और श्रम करना पड़ता था। अब घर में नल से जल उपलब्ध होने के कारण उनकी सबसे बड़ी चिंता समाप्त हो गई है। यशोदा यादव बताती हैं कि अब वे अपने घरेलू कार्य समय पर पूरा कर पाती हैं और परिवार के साथ अधिक समय बिता रही हैं। समय की बचत ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी दिया है। वे स्व-सहायता समूह से जुड़कर सिलाई एवं अन्य आयवर्धक गतिविधियों में भाग ले रही हैं, जिससे परिवार की आय में वृद्धि हुई है और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने से ग्राम में जलजनित बीमारियों में उल्लेखनीय कमी आई है। बच्चों और बुजुर्गों को पहले जहां पेट संबंधी रोग, बुखार और त्वचा संक्रमण जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था, वहीं अब स्वास्थ्य स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है। परिवारों का चिकित्सा खर्च घटा है और बच्चे नियमित रूप से विद्यालय जाने लगे हैं। आज ग्राम गुडगहन केवल नल से जल उपलब्ध होने वाला गांव नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण का उदाहरण बन चुका है। यशोदा यादव की कहानी इस बात का प्रमाण है कि जल जीवन मिशन केवल पानी पहुंचाने की योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन में सम्मान, सुविधा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय लिखने वाला अभियान है। ग्राम गुडगहन की यह सफलता ग्रामीण विकास की दिशा में एक प्रेरणादायक मॉडल के रूप में सामने आई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?