August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है” महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला सांप के काटने से दो मौत, एक का इलाज जारी, बीती रात की घटना, परिजनों में पसरा मातम गोलीकांड में बड़ा फैसला: महिला हत्याकांड के दोषी भाई-बहन को उम्रकैद, पुराने विवाद ने ली थी जान

केंद्र सरकार के 12 साल, सिंदूर पार्क में लगेगी फोटो प्रदर्शनी, 17 से 21 जून तक चलेगा आयोजन

रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रायगढ़ के सिंदूर पार्क में 17 से 21 जून तक भव्य फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी। इसके माध्यम से केंद्र सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों को चित्रों, ग्राफिक्स, तथ्यों एवं सफलता की कहानियों के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा।
प्रदर्शनी का शुभारंभ 17 जून को राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, अरुण धर दीवान, गुरूपाल भल्ला, श्रीकांत सोमावार, सुभाष पाण्डेय, विवेक रंजन सिन्हा, विकास केडिया, मुकेश जैन, जतिन साव, अंशु टुटेजा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में होगा। वहीं प्रदर्शनी का समापन 21 जून को किया जाएगा। प्रदर्शनी की तैयारियां अंतिम चरण में है।
प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के सकारात्मक प्रभाव को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। इसके माध्यम से नागरिकों को यह जानने का अवसर मिलेगा कि बीते वर्षों में संचालित योजनाओं ने समाज के विभिन्न वर्गों के जीवन में किस प्रकार परिवर्तन लाने का कार्य किया है। प्रदर्शनी में वित्तीय समावेशन, आवास, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा, डिजिटल सेवाओं के विस्तार और आधारभूत संरचना विकास से जुड़े कार्यों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री जनधन योजना के माध्यम से बैंकिंग सेवाओं से जुड़ते करोड़ों नागरिकों, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जरूरतमंद परिवारों को उपलब्ध कराए गए आवासों, स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता के क्षेत्र में आए व्यापक बदलावों, आयुष्मान भारत योजना से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को मिल रही स्वास्थ्य सुरक्षा तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जरिए महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने के प्रयासों को भी प्रदर्शनी में प्रमुखता से स्थान दिया गया है। डिजिटल इंडिया अभियान के अंतर्गत डिजिटल भुगतान प्रणाली, ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी के विस्तार, ई-गवर्नेंस और सरकारी सेवाओं के डिजिटलीकरण से आए बदलावों को भी रोचक एवं तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा। प्रदर्शनी में यह भी दर्शाया जाएगा कि तकनीक के प्रभावी उपयोग से शासन और नागरिकों के बीच संवाद एवं सेवा वितरण व्यवस्था किस प्रकार अधिक सरल और सुलभ हुई है। जिला प्रशासन ने जिले के नागरिकों, विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न संस्थाओं से बड़ी संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील की है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?