June 24, 2026

ऐप डाउनलोड करें

पूर्व सांसद व युवाओं के प्रेरणास्रोत संजय गांधी की कांग्रेस ने मनाई पुण्यतिथि सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ओडिशा हाईवे पर ब्रीथ एनालाइजर जांच में शराब पीकर वाहन चलाते मिले 5 भारी वाहन चालक राजस्व वसूली नगर निगम की जीवनरेखा: आयुक्त क्षत्रिय, कहा- लक्ष्य प्राप्ति के लिए अभी से करें सुनियोजित कार्य, राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में आयुक्त ने दिए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार,महिला संबंधी अपराध में घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर पत्नी के सिर और हाथों पर डंडे से किया प्राणघातक हमला एनडीपीएस मामले का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चम्पा यादव को गांजा उपलब्ध कराने वाला आरोपी चिंतामणी उर्फ चेता यादव जशपुर से गिरफ्तार, मोबाइल कॉल रिकॉर्ड से खुला नेटवर्क मेन रोड पर तलवार लहराकर वाले युवक पर कापू पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट की कार्रवाई, राहगीरों को डरा-धमका रहा था आरोपी, घेराबंदी कर मौके पर दबोचा गया, आरोपी से नुकीला धारदार तलवारनुमा हथियार जब्त

ऑपरेशन शंखनाद के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 14 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त, क्रूरतापूर्वक हांकते-पीटते बूचड़खाने ले जा रहे दो आरोपियों को धरमजयगढ़ पुलिस ने दबोचा

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में गौवंशों को क्रूरता से बचाने और अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

मुखबिर सूचना पर ग्राम भंडारीमुड़ा में घेराबंदी
20 जून को थाना धरमजयगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भंडारीमुड़ा के पास दो व्यक्ति गौवंशों को क्रूरतापूर्वक हांकते-पीटते बूचड़खाने में बिक्री के लिए ले जा रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े ने सहायक उप निरीक्षक मंजु मिश्रा एवं हमराह स्टाफ के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

14 बैलों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मौके पर पुलिस ने 07 जोड़ी कुल 14 नग बैलों को चरखापारा की ओर हांकते ले जा रहे दो व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सियाराम राठिया (50 वर्ष) निवासी धौराभांठा तथा बलराम उरांव (45 वर्ष) निवासी धौराभांठा बरपाली, चौकी रैरूमा, थाना धरमजयगढ़ बताया। मवेशियों की खरीदी-बिक्री एवं परिवहन के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तथा पूछताछ में मवेशियों को बूचड़खाने में बिक्री के लिए ले जाना पाया गया।

कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले, मवेशी जप्त
बिंकल विश्वास पिता सुदीप विश्वास निवासी धरमजयगढ़ कॉलोनी की लिखित शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों से मवेशियों के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया, किंतु वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर 14 नग गौवंशों को जप्त कर पशु चिकित्सक से उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

राजस्व वसूली नगर निगम की जीवनरेखा: आयुक्त क्षत्रिय, कहा- लक्ष्य प्राप्ति के लिए अभी से करें सुनियोजित कार्य, राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में आयुक्त ने दिए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश

पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार,महिला संबंधी अपराध में घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर पत्नी के सिर और हाथों पर डंडे से किया प्राणघातक हमला

मेन रोड पर तलवार लहराकर वाले युवक पर कापू पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट की कार्रवाई, राहगीरों को डरा-धमका रहा था आरोपी, घेराबंदी कर मौके पर दबोचा गया, आरोपी से नुकीला धारदार तलवारनुमा हथियार जब्त

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?