June 26, 2026

ऐप डाउनलोड करें

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की महुआ शराब पर कार्रवाई, 21 लीटर महुआ शराब एवं 250 कि.ग्रा. महुआ लाहन जब्त एक आरोपी जेल दाखिल 50 दिन तक मौत से लड़ता रहा नवजात, मेडिकल कॉलेज रायगढ़ के डॉक्टरों ने बचाई जिंदगी, उम्मीद छोड़ चुके माता-पिता को स्वस्थ शिशु सौंपा, चिकित्सकों की सेवा भावना बनी मिसाल लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प के साथ भाजपा ने निकाली आपातकाल की विभीषिका स्मृति दिवस मशाल रैली नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर किया दुष्कर्म, कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, इंस्टाग्राम से हुई थी पहचान, करतूत के बाद अब गया जेल होटलों की जांच, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और वार्डों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, प्रमुख बाजारों व संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की फुट पेट्रोलिंग

बरसात से पहले एक्शन में महापौर, रेलवे ट्रैक पुल पहुंचकर कराई सफाई, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

रायगढ़। आगामी बरसात को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने जलभराव की संभावित समस्याओं से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में आज सुबह महापौर जीवर्धन चौहान वार्ड क्रमांक 39 स्थित शिव मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पुल पहुंचे और मौके पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने पुल के आसपास जमा गंदगी एवं जल निकासी व्यवस्था का जायजा लेते हुए तत्काल सफाई कार्य कराया।
निरीक्षण के दौरान महापौर चौहान ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात के मौसम में शहर के किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए सभी नालों, नालियों एवं जल निकासी मार्गों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जहां-जहां पानी भरने की आशंका है, वहां विशेष अभियान चलाकर समय रहते आवश्यक कार्य पूरे किए जाएं।महापौर ने कहा कि नागरिकों को बारिश के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण करने तथा सफाई कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। रेलवे ट्रैक पुल क्षेत्र में वर्षों से बरसात के दौरान पानी भरने की समस्या सामने आती रही है। इसे ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा पहले से ही सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। महापौर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?