रायगढ़। गुरुवार को चक्रधर नगर थाना के संवेदनशील थाना प्रभारी राकेश मिश्रा की उपस्थिति में महिला सदन हरडा बहाली महापल्ली में महिला समिति की बैठक रखी गई थी जहां सहर्ष सर्व सम्मति से महिला सदन को पुलिस चौकी संचालन के लिए आगामी भवन व्यवस्था तक संचालित करने का निर्णय लिया गया। उक्त बैठक में सरपंच तपस्विनी किसान, पंच कुंदकुंवर पटेल, अंबिका यादव, सरस्वती प्रधान, अमिला चौहान, नरेश अग्रवाल महिला समिति अध्यक्ष पार्वती बैरागी, सरला अग्रवाल सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।
बैठक में महिलाओं को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि महापल्ली में उक्त महतारी सदन हर दृष्टि से उपयुक्त जगह है। यहां से ओडिसा बॉर्डर महज 4 से 5 किलोमीटर है। अंतर्राज्यीय अपराध पर अंकुश लग सकेगा। आगे जामगांव कोयलंगा तक कवर हो सकेगा। सीसीटीवी से लैस रहेगा जिससे अपराधों में अंकुश लग सकेगा। ओडिसा तरफ से अपराध कर भागने वालों को भी अब जल्द पकड़ लिया जाएगा। पूर्वांचल में अमन शांति और खुशहाली के लिए यह चौकी काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि अब यह जानकारी माननीय एस एस पी शशि मोहन सिंह जी को अवगत करा कर बहुत जल्द ही नए चौकी प्रारंभ कराई जाएगी।












