July 5, 2026

ऐप डाउनलोड करें

महापल्ली में जल्द खुलेगा पुलिस चौकी, महिला समिति ने महिला सदन में चौकी खोलने दी सहमति छात्र परिषद व सदन के निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण, जिन्दल आदर्श भारती विद्यालय में समारोह सम्पन्न डॉक्टर्स डे व सीए डे पर हुआ सम्मान समारोह, इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी की पहल बरसात में साफ-सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- महापौर ने दिये निर्देश, नगर निगम में स्वास्थ्य विभाग, सफाई दरोगाओं व सफाई ठेकेदारों की बैठक विदेशो में शिक्षा प्राप्त कर देश की सेवा करें : रामचन्द्र, सोचेंगे तो ऊंचाई पर पहुंचेंगे : ऋतु अग्रवाल, संस्कार स्कूल में विदेश में कैरियर अवसर पर सेमीनार “अभियान संवेदना” के तहत 15 वर्षीय गुम बालिका सकुशल बरामद, विधि से संघर्षरत बालक निरुद्ध, शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया था अपचारी, चौकी रैरूमाखुर्द पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पत्नी व ससुर पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी भेजा गया जेल, लोहे के सब्बल और टंगिया से किया था हमला, गैर-जमानती धाराओं में कार्रवाई

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत थाना कापू पुलिस ने पत्नी एवं ससुर पर जानलेवा हमला कर फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल एवं धारदार टंगिया भी बरामद किया है।
जानकारी अनुसार 19 मार्च को पीड़िता श्रीमती जेरोमिना किस्पोट्टा (30 वर्ष), निवासी ग्राम चैनपुर, थाना सीतापुर, जिला सरगुजा ने थाना कापू में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने पति अमिताप लकड़ा के साथ मायके ग्राम ठाकुरनगर आई हुई थी। रात के भोजन के दौरान सब्जी कम-ज्यादा पर हुए मामूली विवाद में आरोपी पति ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और घर में रखे लोहे के सब्बल से उस पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए पीड़िता के पिता रघुराम किस्पोट्टा पर भी आरोपी ने धारदार टंगिया से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई। चिकित्सीय परीक्षण में पीड़िता के पिता की चोटों को चिकित्सक द्वारा गंभीर (Grievous Injury) बताया गया।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कापू में अपराध क्रमांक 40/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 118(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार था।
“ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत फरार आरोपियों की धरपकड़ अभियान के दौरान थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की लगातार पतासाजी की। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्राम चैनपुर, थाना सीतापुर (जिला सरगुजा) में घेराबंदी कर आरोपी अमिताप लकड़ा (35 वर्ष), पिता परमेश्वर लकड़ा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल एवं धारदार टंगिया जब्त की गई।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

“अभियान संवेदना” के तहत 15 वर्षीय गुम बालिका सकुशल बरामद, विधि से संघर्षरत बालक निरुद्ध, शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया था अपचारी, चौकी रैरूमाखुर्द पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जिला जेल का कलेक्टर एवं एसएसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण, जेल में सुरक्षा व्यवस्था एवं बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की ली जानकारी , मारपीट और प्रतिबंधित सामग्री पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?