July 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

महापल्ली में जल्द खुलेगा पुलिस चौकी, महिला समिति ने महिला सदन में चौकी खोलने दी सहमति छात्र परिषद व सदन के निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण, जिन्दल आदर्श भारती विद्यालय में समारोह सम्पन्न डॉक्टर्स डे व सीए डे पर हुआ सम्मान समारोह, इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी की पहल बरसात में साफ-सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- महापौर ने दिये निर्देश, नगर निगम में स्वास्थ्य विभाग, सफाई दरोगाओं व सफाई ठेकेदारों की बैठक विदेशो में शिक्षा प्राप्त कर देश की सेवा करें : रामचन्द्र, सोचेंगे तो ऊंचाई पर पहुंचेंगे : ऋतु अग्रवाल, संस्कार स्कूल में विदेश में कैरियर अवसर पर सेमीनार “अभियान संवेदना” के तहत 15 वर्षीय गुम बालिका सकुशल बरामद, विधि से संघर्षरत बालक निरुद्ध, शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया था अपचारी, चौकी रैरूमाखुर्द पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बरसात में साफ-सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- महापौर ने दिये निर्देश, नगर निगम में स्वास्थ्य विभाग, सफाई दरोगाओं व सफाई ठेकेदारों की बैठक

रायगढ़। शहर में बारिश और मानसून के मद्देनजर नगर निगम कार्यालय में महापौर जीवर्धन चौहान ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, सफाई दरोगाओं एवं सफाई ठेकेदारों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। बैठक में शहर के सभी वार्डों में साफ-सफाई व्यवस्था, नालियों की नियमित सफाई, कचरा एवं कूड़ा उठाव, जलभराव की स्थिति तथा स्वच्छता संबंधी कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।
महापौर ने कहा कि बरसात के मौसम में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखना नगर निगम की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी वार्डों में नालियों की समय पर सफाई कराई जाए, कहीं भी कचरे का ढेर न लगे, नियमित रूप से कूड़ा उठाव किया जाए तथा जल निकासी की व्यवस्था सुचारु रखी जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।बैठक में महापौर ने स्वास्थ्य विभाग, सफाई दरोगाओं और सफाई ठेकेदारों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि साफ-सफाई के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता या अनियमितता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करें तथा समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें।महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ रायगढ़ का निर्माण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी और सफाई ठेकेदार पूरी जिम्मेदारी, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिए कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए और नागरिकों को बेहतर एवं साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है।बैठक के दौरान नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू, स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, सफाई दरोगा एवं सफाई ठेकेदार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

“अभियान संवेदना” के तहत 15 वर्षीय गुम बालिका सकुशल बरामद, विधि से संघर्षरत बालक निरुद्ध, शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया था अपचारी, चौकी रैरूमाखुर्द पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जिला जेल का कलेक्टर एवं एसएसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण, जेल में सुरक्षा व्यवस्था एवं बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की ली जानकारी , मारपीट और प्रतिबंधित सामग्री पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?