July 10, 2026

ऐप डाउनलोड करें

केलो नदी किनारे विकसित होगा नया फोरलेन कॉरिडोर, कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण, उर्दना चौक से संबलपुर एनएच तक बेहतर कनेक्टिविटी के लिए बनेगा नया मार्ग मानसून में जन-धन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदाओं से निपटने जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार, कलेक्टर-एसएसपी ने सभी विभागों की तैयारियों की ली व्यापक समीक्षा, राहत-बचाव, स्वास्थ्य, बिजली, जलभराव और कानून-व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश जंगल में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस, करीब 3-4 दिन पुराना प्रतीत हो रहा शव, वारिसों की तलाश के लिए फोटो-वीडियो किए जा रहे साझा प्रिंसी ढाबा बोतल्दा, छोटे देवगांव किराना दुकान और घरघोड़ा बायपास में पुलिस की शराब रेड, 34 लीटर अवैध शराब जब्त, खरसिया और घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई, 3 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज हत्या के प्रयास और लूट के मामले में शामिल विधि से संघर्षरत बालक के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुसौर पुलिस की कार्रवाई, टांगी से सिर पर जानलेवा हमला कर मोबाइल और बाइक लूट कारित कर फरार था आरोपी संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग ने 3528 नग नशीला कैप्सूल जब्त कर सीतापुर क्षेत्र के दो नशे के सौदागरों को जेल दाखिल किया

जंगल में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस, करीब 3-4 दिन पुराना प्रतीत हो रहा शव, वारिसों की तलाश के लिए फोटो-वीडियो किए जा रहे साझा

आज थाना घरघोड़ा क्षेत्र के ग्राम कमतरा स्थित कुढ़हा पोखना जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना घरघोड़ा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की।
मामले में ग्राम सहसपुर निवासी कुलदीप राठिया (42 वर्ष) ने थाना पहुंचकर सूचना दी कि जंगल में महुआ के पेड़ की डाल पर एक अज्ञात व्यक्ति गमछे के सहारे फांसी के फंदे से लटका हुआ है। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने पर मृतक की आयु लगभग 55 से 60 वर्ष प्रतीत हुई। प्रारंभिक जांच में शव लगभग 3 से 4 दिन पुराना होना पाया गया। शव पर कपड़े नहीं थे, केवल कमर में नाड़े वाला अंडरवियर पहना हुआ था। शव अत्यधिक सड़-गल जाने के कारण शरीर पर कीड़े एवं मक्खियां लग चुकी थीं तथा चेहरा पहचान योग्य स्थिति में नहीं था। घटनास्थल के आसपास तलाशी लेने पर कोई पहचान संबंधी दस्तावेज या अन्य सामान नहीं मिला।
पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई पूरी करते हुए शव को आगे की वैधानिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया है। साथ ही अज्ञात मृतक की पहचान कराने के उद्देश्य से उसके फोटो एवं वीडियो आसपास के थाना क्षेत्रों तथा सोशल मीडिया माध्यमों से साझा किए जा रहे हैं, ताकि मृतक के परिजनों का शीघ्र पता लगाया जा सके।
घरघोड़ा पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक की पहचान संबंधी कोई जानकारी हो तो तत्काल थाना घरघोड़ा पुलिस को – 9479193218 में सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
“अज्ञात मृतकों की शीघ्र पहचान कर उनके परिजनों तक सूचना पहुंचाना भी पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। नागरिकों से अपील है कि पहचान संबंधी कोई भी जानकारी तत्काल निकटतम थाना या रायगढ़ पुलिस को उपलब्ध कराएं।”

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

मानसून में जन-धन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदाओं से निपटने जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार, कलेक्टर-एसएसपी ने सभी विभागों की तैयारियों की ली व्यापक समीक्षा, राहत-बचाव, स्वास्थ्य, बिजली, जलभराव और कानून-व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?