July 10, 2026

ऐप डाउनलोड करें

केलो नदी किनारे विकसित होगा नया फोरलेन कॉरिडोर, कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण, उर्दना चौक से संबलपुर एनएच तक बेहतर कनेक्टिविटी के लिए बनेगा नया मार्ग मानसून में जन-धन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदाओं से निपटने जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार, कलेक्टर-एसएसपी ने सभी विभागों की तैयारियों की ली व्यापक समीक्षा, राहत-बचाव, स्वास्थ्य, बिजली, जलभराव और कानून-व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश जंगल में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस, करीब 3-4 दिन पुराना प्रतीत हो रहा शव, वारिसों की तलाश के लिए फोटो-वीडियो किए जा रहे साझा प्रिंसी ढाबा बोतल्दा, छोटे देवगांव किराना दुकान और घरघोड़ा बायपास में पुलिस की शराब रेड, 34 लीटर अवैध शराब जब्त, खरसिया और घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई, 3 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज हत्या के प्रयास और लूट के मामले में शामिल विधि से संघर्षरत बालक के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुसौर पुलिस की कार्रवाई, टांगी से सिर पर जानलेवा हमला कर मोबाइल और बाइक लूट कारित कर फरार था आरोपी संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग ने 3528 नग नशीला कैप्सूल जब्त कर सीतापुर क्षेत्र के दो नशे के सौदागरों को जेल दाखिल किया

हत्या के प्रयास और लूट के मामले में शामिल विधि से संघर्षरत बालक के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुसौर पुलिस की कार्रवाई, टांगी से सिर पर जानलेवा हमला कर मोबाइल और बाइक लूट कारित कर फरार था आरोपी

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर फरार आरोपियों की पता तलाश में चलाये जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” में थाना पुसौर पुलिस ने हत्या के प्रयास एवं लूट के मामले में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए जम्मू में आरोपी की तलाश करते मुख्य आरोपी प्रकाश सिदार (27 वर्ष) को उसके ससुराल में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्रकरण में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
मामले में दिनांक 11.03.2026 को ग्राम पुजेरीपाली, थाना चंद्रपुर (जिला सक्ती) निवासी सुद्धराम सिदार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका पुत्र कृष्णा सिदार 10 मार्च 2025 की रात घर से बाहर गया था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। अगले दिन सुबह सूचना मिली कि रावनखोंदरा के पास अज्ञात व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट की है। कुछ समय बाद घायल अवस्था में कृष्णा सिदार घर पहुंचा और बेहोश हो गया। उसके सिर से अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था, जिसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुसौर थाने में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 52/2025 धारा 118(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गवाहों एवं घायल के बयान दर्ज किए। मेडिकल दस्तावेजों एवं चिकित्सकीय राय में स्पष्ट हुआ कि घायल के सिर एवं मस्तिष्क पर लगी चोट जीवन के लिए अत्यंत संकटापन्न थी तथा समय पर उपचार नहीं मिलने पर उसकी मृत्यु अथवा गंभीर मस्तिष्क क्षति हो सकती थी। चिकित्सकों ने चोटों को गंभीर प्रकृति का बताया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने घायल पर टांगी से जानलेवा हमला कर उसका मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल लूट ली थी, जिस पर प्रकरण में धारा 109(1), 311 एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराएं जोड़ी गईं।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम को प्रकाश सिदार के द्वारा घटना कारित करने की जानकारी मिली, आरोपी अपना ग्राम लिटाईपाली का घर बेचकर फरार हो गया था । एसएसपी श्री शशि मोहन के निर्देशन पर पुलिस टीम आरोपी प्रकाश सिदार के लोकेशन पर जम्मू रवाना किया गया । जहां पतासाजी दौरन आरोपी प्रकाश के उसके ससुराल ग्राम बड़े भंडार जाने की जानकारी मिली, तत्काल जम्मू गई टीम ने थाना प्रभारी को सूचना दी गई जिसके बाद आरोपी को उसके ससुराल बड़े भंडार में हिरासत में लिया गया जिसने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर वारदात में विधि से संघर्षरत बालक के भी संलिप्तता बताई । दोनों ने अपराध करना स्वीकार किया। इसके बाद तहसील न्यायालय पुसौर के माध्यम से कराई गई शिनाख्त परेड में घायल कृष्णा सिदार ने दोनों की पहचान की। मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने लूटा गया वीवो मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG-13 Y-5024 बरामद की। घटना में प्रयुक्त टांगी पूर्व में थाना के अन्य प्रकरण में जब्त होना पाया गया।
अपराध में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी प्रकाश सिदार पिता स्व. खेमराज सिदार, उम्र 27 वर्ष, निवासी लिटाईपाली, थाना पुसौर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। प्रकरण की विवेचना जारी है।
मामले में आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी कार्रवाई में निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर नायक, प्रधान आरक्षक चन्द्रहास नायक, आरक्षक धर्नुजय चंद बेहरा और दिलीप सिदार की अहम भूमिका रही है ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

मानसून में जन-धन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदाओं से निपटने जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार, कलेक्टर-एसएसपी ने सभी विभागों की तैयारियों की ली व्यापक समीक्षा, राहत-बचाव, स्वास्थ्य, बिजली, जलभराव और कानून-व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?