July 19, 2026

ऐप डाउनलोड करें

बकालो में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बन गया पक्का मकान, तहसीलदार की भूमिका पर उठ रहे सवाल, जिलाधीश करें कार्रवाई, स्थानीय लोगों ने लेनदेन की आशंका जताई अवैध शराब कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, साइबर, घरघोड़ा, पुसौर, पूंजीपथरा एवं चौकी खरसिया पुलिस ने 69.66 लीटर अवैध शराब की जब्त, महुआ, हाथभट्ठी, अंग्रेजी व देशी शराब के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार जुए के खिलाफ लगातार कार्रवाई, थाना पुसौर और पूंजीपथरा में 5 जुआरी गिरफ्तार, नगदी रूपये, 2 मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और जुआ सामग्री जब्त महापौर जीवर्धन ने किया सीसी रोड निर्माण का निरीक्षण, गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्देश हाइड्रा की चपेट में आए प्लांट के एचआर की मौत, फोन पर बात करते समय हुआ हादसा बोर घर में मिला मासूम का शव, मां की अस्पताल में मौत, लैलूंगा के छापरपानी गांव में दिल दहला देने वाली घटना, अज्ञात आरोपी की पतासाजी में जुटी पुलिस

बोर घर में मिला मासूम का शव, मां की अस्पताल में मौत, लैलूंगा के छापरपानी गांव में दिल दहला देने वाली घटना, अज्ञात आरोपी की पतासाजी में जुटी पुलिस

रायगढ़. रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जिसमे गांव के एक खेत में बने बोर घर से 40 वर्षीय बरत कुमारी नाग गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलीं, जबकि उनकी 10 माह की मासूम बेटी परी नाग का शव वहीं पास में पड़ा मिला। महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र में ग्राम छापरपानी गांव में 16 जुलाई की रात हुए घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल बरत कुमारी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। घटना प्रहलाद बेहरा के खेत स्थित बोर घर की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही लैलूंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों के अनुसार महिला के चेहरे पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं, जिसके चलते प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है।
फिलहाल मां-बेटी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?