July 20, 2026

ऐप डाउनलोड करें

साइबर और कोतवाली-चक्रधनरगर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 चोर और 2 चोरी की बाइक खरीदने वाले गिरफ्तार रायगढ़-कोरबा बॉर्डर गांव धसकामुड़ा के जुए फड़ पर छाल पुलिस की दबिश, 33 जुआरी गिरफ्तार, जुआ रेड में करीब 90 लाख की 7 चार कार, 57,140 नगद एवं 5 गैस लाइट, खुडखुडिया जुआ सामाग्री जब्त बकालो में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बन गया पक्का मकान, तहसीलदार की भूमिका पर उठ रहे सवाल, जिलाधीश करें कार्रवाई, स्थानीय लोगों ने लेनदेन की आशंका जताई अवैध शराब कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, साइबर, घरघोड़ा, पुसौर, पूंजीपथरा एवं चौकी खरसिया पुलिस ने 69.66 लीटर अवैध शराब की जब्त, महुआ, हाथभट्ठी, अंग्रेजी व देशी शराब के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार जुए के खिलाफ लगातार कार्रवाई, थाना पुसौर और पूंजीपथरा में 5 जुआरी गिरफ्तार, नगदी रूपये, 2 मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और जुआ सामग्री जब्त महापौर जीवर्धन ने किया सीसी रोड निर्माण का निरीक्षण, गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्देश

अवैध शराब कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, साइबर, घरघोड़ा, पुसौर, पूंजीपथरा एवं चौकी खरसिया पुलिस ने 69.66 लीटर अवैध शराब की जब्त, महुआ, हाथभट्ठी, अंग्रेजी व देशी शराब के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिलेभर में संचालित “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 जुलाई को थाना साइबर, थाना घरघोड़ा, थाना पुसौर, थाना पूंजीपथरा एवं चौकी खरसिया पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर प्रभावी रेड कार्रवाई करते हुए कुल लगभग 69.66 लीटर अवैध महुआ, अंग्रेजी एवं देशी शराब जब्त की गई तथा सात आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

घरघोड़ा में साइबर व थाना घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त रेड, बड़ी मात्रा में शराब बरामद
कल मुखबिर सूचना पर थाना साइबर और थाना घरघोड़ा पुलिस ने ग्राम रायकेरा में रूपेश बेहरा (36 वर्ष) के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 25 लीटर महुआ शराब, 7 पाव अंग्रेजी शराब तथा 12 पाव देशी प्लेन शराब सहित कुल 28.420 लीटर शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 7,410 तथा शराब बिक्री की 210 नगदी भी जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

पुसौर पुलिस की लगातार दो कार्रवाई, 14 लीटर महुआ शराब जब्त
थाना पुसौर पुलिस ने ग्राम बरपाली (सूपा क्षेत्र) में दो अलग-अलग रेड कार्रवाई की। पहली कार्रवाई में किशन भारती (26 वर्ष) के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब (कीमत 1,400) तथा दूसरी कार्रवाई में राकेश भारती (27 वर्ष) के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब (कीमत 1,400) बरामद की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया।

चौकी खरसिया ने तेलीकोट में हाथभट्ठी शराब पकड़ी
चौकी खरसिया पुलिस ने ग्राम तेलीकोट बरभाठा रोड पर रेड कार्रवाई करते हुए हरवंश टंडन (56 वर्ष) के कब्जे से बिक्री के लिए रखी 10 लीटर हाथभट्ठी की महुआ शराब (कीमत ₹2,000) जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की।

पूंजीपथरा पुलिस की तीन स्थानों पर कार्रवाई
थाना पूंजीपथरा पुलिस ने ग्राम पाकादरहा, बिलासखार एवं फौजी ढाबा तराईमाल में अलग-अलग कार्रवाई की। ग्राम पाकादरहा में उमेश कुमार खाण्डे (25 वर्ष) के कब्जे से 9 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत ₹900) जब्त की गई। ग्राम बिलासखार में उत्तम राठिया (22 वर्ष) के कब्जे से 12 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब (कीमत ₹1,200) बरामद की गई। वहीं फौजी ढाबा, तराईमाल में प्रेम सिंह (40 वर्ष) के कब्जे से 20 नग (180 एमएल) गोल्डन गोवा सुपीरियर व्हिस्की, कुल 3.240 लीटर अंग्रेजी शराब (कीमत ₹2,160) जब्त की गई। तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?