July 19, 2026

ऐप डाउनलोड करें

नाबालिग को दूसरी बार भगाया, जूटमिल पुलिस ने बालिका किया दस्तयाब, बालिका को भगा ले जाने वाले आरोपी गिरफ्तार, अपहरण और दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में भेजा गया रिमांड इंटर-स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता में शामिल हुए एसडीओपी प्रभात कुमार पटेल, विद्यार्थियों को अनुशासन और शिक्षा का दिया संदेश ट्रैक्टर की ठोकर से बाईक ग्रामीण की मौत, आरोपी चालक हुआ फरार, पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी बुजुर्ग दंपत्ति हत्याकांड का खुलासा, भूमि विवाद में टांगी से हत्या कर शवों को जलाया, सगे भाई गिरफ्तार, रिमांड बाद भेजा गया जेल 20 साल से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, 31 जुलाई तक काम नहीं शुरू हुआ तो केशला मोड़ पर होगा अनिश्चितकालीन चक्काजाम रायगढ़ में हरि बोलो जयकारे के साथ निकली महाप्रभु की भव्य रथ यात्रा, गुंडिचा मौसी के घर निकले महाप्रभु जगन्नाथ जी

नाबालिग को दूसरी बार भगाया, जूटमिल पुलिस ने बालिका किया दस्तयाब, बालिका को भगा ले जाने वाले आरोपी गिरफ्तार, अपहरण और दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में भेजा गया रिमांड

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जूटमिल पुलिस ने नाबालिग बालिका को दो बार बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर अपहरण के दोनों मामलों में प्रभावी कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 03.07.2026 को थाना जूटमिल में 15 वर्षीय बालिका के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी पुत्री 30.06.2026 से बिना बताए घर से कहीं चली गई है। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर बालिका की तलाश शुरू की गई।
पतासाजी के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बालिका अनुज स्वर्णकार (18 वर्ष) के घर पर है। इस पर 11.07.2026 को जूटमिल पुलिस ने दबिश देकर बालिका को सकुशल दस्तयाब किया। आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गया था। बालिका का महिला पुलिस अधिकारी द्वारा कथन दर्ज कराया गया तथा बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष काउंसलिंग के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बालिका के कथन एवं मेडिकल रिपोर्ट साक्ष्य अनुरूप में प्रकरण में धारा 65(1)(ड) BNS और 4, 6 पॉक्सो एक्ट विस्तारित पुलिस लगातार फरार आरोपी की तलाश में जुटी रही।
इसी बीच 13.07.2026 को बालिका पुनः लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर थाना जूटमिल में फिर धारा 137(2) BNS के तहत एक और मामला दर्ज कर तत्काल खोजबीन शुरू की गई।
पतासाजी के दौरान 15.07.2026 को पुलिस ने केवड़ाबाड़ी स्थित निकले महादेव मंदिर के पास से आरोपी अनुज स्वर्णकार के साथ बालिका को सकुशल दस्तयाब किया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि वह 13 जुलाई को आरोपी के साथ ट्रेन से बिलासपुर चली गई थी, जहां दोनों एक दिन रेलवे स्टेशन पर रुके और अगले दिन ट्रेन से वापस रायगढ़ लौट आए।
बालिका को आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूर्ण कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया। जूटमिल पुलिस ने आरोपी अनुज स्वर्णकार (18 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत रिमांड पर भेजा गया है।
महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्यवाही में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह, महिला थाना प्रभारी कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक समुंद रनकर, प्रधान आरक्षक अनूप कुजूर, आरक्षक परमानंद पटेल, शिवा प्रधान और हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

जिला बदर किया गया चाहत शुक्ला ने पुलिस कार्यालय में किया हंगामा, पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा जेल, आपराधिक प्रवृत्ति को देख दो बार किया गया है जिला बदर, आरोपी ने जिला दंडाधिकारी के निष्कासन आदेश का किया उल्लंघन

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?