July 21, 2026

ऐप डाउनलोड करें

सड़क हादसे में दो युवक की मौत, एक गंभीर, तराईमाल पेट्रोल पंप के सामने हुआ हादसा हाथियों ने 6 किसानों की धान फसल रौंदी, कच्चा मकान भी तोड़ा, रात में बस्तियों तक पहुंचे दो हाथी TRN से निकल रहे फ्लाईएश ने जीना किया मुहाल, शिकायतों के बावजूद नहीं थम रही ठेकेदार की मनमानी, बच्चों की शिक्षा पर भी पड़ रहा असर कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने संजय मार्केट नाला निर्माण कार्य में लापरवाही पर ठेकेदार को लगाई फटकार, नवनिर्मित नालियों और जल निकासी व्यवस्था का लिया जायजा, अधूरे नाला निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करने के दिए निर्देश मॉल में लगे बिजली ट्रांसफार्मर के अर्थिंग वायर चोरी का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा, दो विधि से संघर्षरत बालकों सहित दो महिला आरोपिया और चोरी का माल खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को बैठाने वाले ऑटो चालकों पर रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई शुरू, डीएसपी ट्रैफिक की चेतावनी—ओवरलोडिंग, नशे में वाहन संचालन और नियम उल्लंघन पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई

साइबर और कोतवाली-चक्रधनरगर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 चोर और 2 चोरी की बाइक खरीदने वाले गिरफ्तार

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर और थाना कोतवाली – चक्रधरनगर पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच बाइक चोरों और चोरी की बाइक खरीदने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर संपत्ति संबंधी अपराधों में अंकुश लगाने बाइक चोरों पर पुलिस मुखबिर लगाकर सूचना ली जा रही है । इसी कड़ी में मुखबिर से सूचना मिली कि सत्तीगुड़ी चौक निवासी आयुष दास महंत के पास चोरी की मोटरसाइकिल है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अलग-अलग स्थानों से तीन मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ में उसने बताया कि तीन सप्ताह पूर्व सत्तीगुड़ी चौक से चोरी की गई बजाज CT-100 (CG-13-AH-2258) को उसने संबलपुरी निवासी दशरथ खड़िया को 3,000 में बेच दिया था। वहीं 7 जुलाई की रात उसने विष्णु राठिया और जलधर कुंवर के साथ मिलकर प्रार्थी की होंडा एसपी-125 चोरी की थी। इसके बाद 10 जुलाई की रात उसने अमन खड़िया और अमित भोय के साथ मिलकर चक्रधरनगर क्षेत्र के सिग्नल चौक से हीरो ग्लैमर (CG-13-J-4850) चोरी कर उसे संबलपुरी निवासी नरसिंग चौहान को बेच दिया।
चोरी बाइक के संबंध में सत्तीगुड़ी चौंक से चोरी बाइक पर थाना कोतवाली में धारा 303(2) बीएनएस तथा सिग्नल चौंक से चोरी बाइक के संबंध में थाना चक्रधरनगर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया था ।
पुलिस ने आयुष दास महंत के मेमोरेंडम के आधार पर उसके कब्जे से होंडा एसपी-125, दशरथ खड़िया के कब्जे से बजाज CT-100 तथा विवेचना के दौरान तीसरी चोरी की बाइक चक्रधरनगर पुलिस ने चोरी की बाइक के खरीददार आरोपी नरसिंग चौहान के घर दबिश देकर बरामद किया गया । पूछताछ एवं साक्ष्यों के आधार पर आयुष दास महंत, विष्णु राठिया, जलधर कुंवर, अमन खड़िया, अमित भोय तथा चोरी की बाइक खरीदने वाले दशरथ खड़िया, नरसिंग चौहान को 19 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया गया।
प्रकरण में चोरी का माल खरीदकर छिपाने एवं अपराध में सहभागिता पाए जाने पर धारा 317(2) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
आरोपी नरसिंग चौहान ने अपने मेमोरेंडम कथन में उसने बताया कि उसका परिचित आयुष दास महंत करीब 4-5 दिन पहले उसके पास आया था और बताया कि उसने एक ग्लैमर मोटरसाइकिल चोरी की है तथा उसका नंबर प्लेट भी बदल दिया है। आयुष ने पैसों की जरूरत बताते हुए मोटरसाइकिल उसके पास रख दी और बदले में उससे ₹4,700 लिए।
आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने चोरी की हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की। चोरी की संपत्ति अपने पास रखने एवं खरीदने के पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी
1. आयुष दास महंत (20 वर्ष), निवासी सत्तीगुड़ी चौक, थाना कोतवाली, रायगढ़।
2. विष्णु राठिया (18 वर्ष), निवासी संबलपुरी, थाना चक्रधरनगर।
3. जलधर कुंवर (24 वर्ष), निवासी संबलपुरी, थाना चक्रधरनगर।
4. अमन खड़िया (19 वर्ष), निवासी संबलपुरी, थाना चक्रधरनगर।
5. अमित भोय (20 वर्ष), निवासी संबलपुरी, थाना चक्रधरनगर।
6. दशरथ खड़िया (24 वर्ष), निवासी संबलपुरी, थाना चक्रधरनगर (चोरी की बाइक खरीदने वाला)।
7. नरसिंग चौहान पिता मनोहर चौहान (37 वर्ष), निवासी ग्राम संबलपुरी (चोरी की बाइक खरीदने वाला)।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने संजय मार्केट नाला निर्माण कार्य में लापरवाही पर ठेकेदार को लगाई फटकार, नवनिर्मित नालियों और जल निकासी व्यवस्था का लिया जायजा, अधूरे नाला निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को बैठाने वाले ऑटो चालकों पर रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई शुरू, डीएसपी ट्रैफिक की चेतावनी—ओवरलोडिंग, नशे में वाहन संचालन और नियम उल्लंघन पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?