July 21, 2026

ऐप डाउनलोड करें

सड़क हादसे में दो युवक की मौत, एक गंभीर, तराईमाल पेट्रोल पंप के सामने हुआ हादसा हाथियों ने 6 किसानों की धान फसल रौंदी, कच्चा मकान भी तोड़ा, रात में बस्तियों तक पहुंचे दो हाथी TRN से निकल रहे फ्लाईएश ने जीना किया मुहाल, शिकायतों के बावजूद नहीं थम रही ठेकेदार की मनमानी, बच्चों की शिक्षा पर भी पड़ रहा असर कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने संजय मार्केट नाला निर्माण कार्य में लापरवाही पर ठेकेदार को लगाई फटकार, नवनिर्मित नालियों और जल निकासी व्यवस्था का लिया जायजा, अधूरे नाला निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करने के दिए निर्देश मॉल में लगे बिजली ट्रांसफार्मर के अर्थिंग वायर चोरी का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा, दो विधि से संघर्षरत बालकों सहित दो महिला आरोपिया और चोरी का माल खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को बैठाने वाले ऑटो चालकों पर रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई शुरू, डीएसपी ट्रैफिक की चेतावनी—ओवरलोडिंग, नशे में वाहन संचालन और नियम उल्लंघन पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई

मॉल में लगे बिजली ट्रांसफार्मर के अर्थिंग वायर चोरी का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा, दो विधि से संघर्षरत बालकों सहित दो महिला आरोपिया और चोरी का माल खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ । रायगढ़ कोतवाली पुलिस ने गैलेक्सी मॉल के लिए लगे बिजली ट्रांसफार्मर से लगे अर्थिंग वायर की लगातार हो रही चोरी का सफल खुलासा करते हुए दो विधि से संघर्षरत बालकों, दो महिला आरोपियों तथा चोरी का माल खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने चोरी गया लगभग 12 किलोग्राम तांबे का अर्थिंग वायर भी बरामद कर लिया है।
चोरी को लेकर गैलेक्सी मॉल रायगढ़ में एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत शिव राज कुमार साहू (43 वर्ष) निवासी मधुबनपारा द्वारा 18 जुलाई को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि गैलेक्सी मॉल के पीछे स्थापित बिजली ट्रांसफार्मर से जुड़े अर्थिंग वायर की लगातार चोरी हो रही है। 15 जुलाई की सुबह ट्रांसफार्मर से जमीन में जुड़े लगभग 10 मीटर लंबे, करीब 12 किलोग्राम वजन के अर्थिंग वायर, जिसकी अनुमानित कीमत 15,000 थी, को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बजरंगपारा निगम कॉलोनी निवासी दो विधि से संघर्षरत बालकों ने अपने मोहल्ले की महिला निशा सारथी एवं रजनी सारथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सूचना पर पुलिस ने सादे वस्त्रों में दोनों बालकों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिन्होंने महिलाओं के साथ मिलकर ट्रांसफार्मर का अर्थिंग वायर चोरी करना तथा चोरी का सामान अपने मोहल्ले के गुड्डू उर्फ रमेश सारथी को बेचना स्वीकार किया।
पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी गुड्डू उर्फ रमेश सारथी के विरुद्ध धारा 317(2) एवं 3(5) BNS जोड़ी तथा उसके कब्जे से चोरी गया लगभग ₹15,000 मूल्य का अर्थिंग वायर बरामद किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दो महिला आरोपियों एवं माल खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, जबकि दोनों विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी
1. निशा सारथी, पति सुनील सारथी, उम्र 28 वर्ष, निवासी बजरंगपारा निगम कॉलोनी, थाना जूटमिल, रायगढ़।
2. रजनी सारथी, पति शिवा सारथी, उम्र 27 वर्ष, निवासी मटन मार्केट, जूटमिल, रायगढ़।
3. गुड्डू सारथी उर्फ रमेश सारथी, पिता राजू सारथी, उम्र 30 वर्ष, निवासी बजरंगपारा निगम कॉलोनी, थाना जूटमिल, रायगढ़।
4. दो विधि से संघर्षरत बालक।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने संजय मार्केट नाला निर्माण कार्य में लापरवाही पर ठेकेदार को लगाई फटकार, नवनिर्मित नालियों और जल निकासी व्यवस्था का लिया जायजा, अधूरे नाला निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को बैठाने वाले ऑटो चालकों पर रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई शुरू, डीएसपी ट्रैफिक की चेतावनी—ओवरलोडिंग, नशे में वाहन संचालन और नियम उल्लंघन पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?