July 28, 2026

ऐप डाउनलोड करें

पति के शराबखोरी और मुआवजे की रकम उडाने से नाराज पत्नी ने की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की साजिश नाकाम स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, उमेश पटेल ने सरकार पर साधा निशाना शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ‘अभियान संवेदना’ के तहत महिला थाना की त्वरित कार्रवाई बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, जमीन विवाद में टांगी से हत्या को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार, नजूल जमीन पर कब्जे और हिस्सेदारी के विवाद में हुई थी हत्या तीर-धनुष, लोहे का कत्ता के साथ लोगों को धमका रहा आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई, घरघोड़ा पुलिस ने सूझबूझ से घेराबंदी कर आरोपी को किया काबू, हथियार जब्त कर आर्म्स एक्ट में भेजा जेल सड़क सुरक्षा को लेकर रायगढ़ यातायात पुलिस की पहल, हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस ने मवेशियों के गले में लगाए रेडियम बैंड, पशुपालकों और सरपंचों को मवेशियों को सड़क पर न छोड़ने की अपील

तीर-धनुष, लोहे का कत्ता के साथ लोगों को धमका रहा आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई, घरघोड़ा पुलिस ने सूझबूझ से घेराबंदी कर आरोपी को किया काबू, हथियार जब्त कर आर्म्स एक्ट में भेजा जेल

रायगढ़ । ग्राम बरौनाकुंडा में लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का कत्ता तथा तीर-धनुष जब्त कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 एवं 27 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, 25 जुलाई की दोपहर थाना घरघोड़ा में ग्राम बरौनाकुंडा के एक निवासी ने थाना आकर मौखिक सूचना दी कि गांव का विद्याधर अगरिया गली में लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत और असुरक्षा का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने तत्काल पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया। पुलिस जब गवाहों के साथ आरोपी के घर के पास पहुंची तो विद्याधर अगरिया पुलिस को देखकर भी उग्र हो गया और हाथ में हथियार लहराते हुए “जो सामने आएगा उसे मार दूंगा” कहकर पुलिस की ओर बढ़ने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने संयम और सूझबूझ का परिचय देते हुए घेराबंदी कर आरोपी को सुरक्षित काबू में लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विद्याधर अगरिया (33 वर्ष), पिता रतिराम अगरिया, निवासी ग्राम बरौनाकुंडा, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक लोहे का कत्ता तथा तीर-धनुष बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना घरघोड़ा में आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
एसएसपी शशि मोहन सिंहके मार्गदर्शन पर इस कुशल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, एएसआई डेविड टोप्पो, आरक्षक बसंत तिर्की एवं उधोराम पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। घरघोड़ा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?