July 28, 2026

ऐप डाउनलोड करें

पति के शराबखोरी और मुआवजे की रकम उडाने से नाराज पत्नी ने की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की साजिश नाकाम स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, उमेश पटेल ने सरकार पर साधा निशाना शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ‘अभियान संवेदना’ के तहत महिला थाना की त्वरित कार्रवाई बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, जमीन विवाद में टांगी से हत्या को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार, नजूल जमीन पर कब्जे और हिस्सेदारी के विवाद में हुई थी हत्या तीर-धनुष, लोहे का कत्ता के साथ लोगों को धमका रहा आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई, घरघोड़ा पुलिस ने सूझबूझ से घेराबंदी कर आरोपी को किया काबू, हथियार जब्त कर आर्म्स एक्ट में भेजा जेल सड़क सुरक्षा को लेकर रायगढ़ यातायात पुलिस की पहल, हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस ने मवेशियों के गले में लगाए रेडियम बैंड, पशुपालकों और सरपंचों को मवेशियों को सड़क पर न छोड़ने की अपील

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, उमेश पटेल ने सरकार पर साधा निशाना

रायगढ़। स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिलों के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को रायगढ़ में जोरदार प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस और पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलेक्टोरेट का घेराव करने निकले, लेकिन चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रैली को रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।
प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश की और कलेक्टर कार्यालय परिसर तक पहुंचने का प्रयास किया, जिसे पुलिस बल ने रोक दिया। कुछ समय तक मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
इस आंदोलन का नेतृत्व पूर्व मंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेल ने किया। उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर के जरिए आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। उनका आरोप था कि प्रदेश बिजली उत्पादन में सक्षम होने के बावजूद लोग अघोषित बिजली कटौती की समस्या झेल रहे हैं।
उमेश पटेल ने कहा कि बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी से उपभोक्ता परेशान हैं और स्मार्ट मीटर लगने के बाद कई लोगों के बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द इस मुद्दे पर कदम नहीं उठाया तो जनता का आक्रोश और बढ़ सकता है।
कांग्रेस नेताओं ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था को तत्काल वापस लेने की मांग की और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में कांग्रेस और युवा कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। आंदोलन के चलते कलेक्टोरेट मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात और सामान्य गतिविधियां भी प्रभावित रहीं।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?