July 28, 2026

ऐप डाउनलोड करें

पति के शराबखोरी और मुआवजे की रकम उडाने से नाराज पत्नी ने की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की साजिश नाकाम स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, उमेश पटेल ने सरकार पर साधा निशाना शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ‘अभियान संवेदना’ के तहत महिला थाना की त्वरित कार्रवाई बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, जमीन विवाद में टांगी से हत्या को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार, नजूल जमीन पर कब्जे और हिस्सेदारी के विवाद में हुई थी हत्या तीर-धनुष, लोहे का कत्ता के साथ लोगों को धमका रहा आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई, घरघोड़ा पुलिस ने सूझबूझ से घेराबंदी कर आरोपी को किया काबू, हथियार जब्त कर आर्म्स एक्ट में भेजा जेल सड़क सुरक्षा को लेकर रायगढ़ यातायात पुलिस की पहल, हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस ने मवेशियों के गले में लगाए रेडियम बैंड, पशुपालकों और सरपंचों को मवेशियों को सड़क पर न छोड़ने की अपील

सड़क सुरक्षा को लेकर रायगढ़ यातायात पुलिस की पहल, हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस ने मवेशियों के गले में लगाए रेडियम बैंड, पशुपालकों और सरपंचों को मवेशियों को सड़क पर न छोड़ने की अपील

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में सड़क सुरक्षा को लेकर रायगढ़ यातायात पुलिस द्वारा एक अभिनव एवं जनहितकारी अभियान चलाया गया। ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह तथा थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक रोहित बंजारे के नेतृत्व में कल रायगढ़-खरसिया राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर सड़क और सड़क किनारे घूम रहे घुमंतू एवं आवारा मवेशियों के गले में रेडियम रिफ्लेक्टिव टेप बैंड लगाए गए तथा पशुपालकों और पुलिस मित्रों को मवेशियों के गले में रेडियम पट्टे लगाने वितरण किया गया है। इस अभियान के तहत आज भी यातायात पुलिस द्वारा कोतरारोड क्षेत्र में घुमंतू मवेशियों को रेडियम पट्टे लगाए गए।
बरसात के मौसम में मवेशी अक्सर हाईवे, सड़कों पर बैठ जाते हैं या अचानक सड़क पार करने लगते हैं। रात के समय कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को वे समय पर दिखाई नहीं देते, जिससे गंभीर सड़क दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है। इसी जोखिम को कम करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा यह विशेष अभियान चलाया गया। रेडियम बैंड वाहनों की हेडलाइट पड़ते ही दूर से चमकते हैं, जिससे चालक समय रहते मवेशियों को देखकर वाहन की गति नियंत्रित कर सकते हैं और दुर्घटनाओं से बचाव संभव हो पाता है।
अभियान के दौरान हाईवे किनारे बसे गांवों के सरपंचों, जनप्रतिनिधियों एवं पशुपालकों से भी यातायात पुलिस ने संवाद किया। उन्हें अपने-अपने गांवों के मवेशियों के गले में रेडियम पट्टे लगाने, मवेशियों को खुले में सड़क पर नहीं छोड़ने तथा उनके लिए घर अथवा गौठान में चारा-पानी की समुचित व्यवस्था करने की समझाइश दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि सड़क सुरक्षा को प्रभावी बनाने में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को राष्ट्रीय राजमार्ग एवं मुख्य मार्गों पर खुला न छोड़ें तथा सड़क सुरक्षा अभियान में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें। वहीं वाहन चालकों से भी विशेष रूप से बरसात एवं रात्रि के समय निर्धारित गति सीमा का पालन करने, सतर्कता के साथ वाहन चलाने तथा हाईवे पर मवेशी दिखाई देने पर संयम एवं सावधानी बरतने की अपील की गई।
जनजागरूकता, सामुदायिक सहभागिता और ऐसे नवाचारों के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सकती है। मानव जीवन की सुरक्षा के साथ-साथ बेजुबान पशुओं की रक्षा के उद्देश्य से चलाया गया यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?