August 1, 2026

ऐप डाउनलोड करें

समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभः राज्यपाल रमेन डेका, जल संरक्षण, पर्यावरण, जैविक खेती, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका एवं सुशासन पर दिया विशेष जोर ड्राइविंग स्कूलों के लिए नए निर्देश जारी, भीड़भाड़ वाले इलाकों में प्रशिक्षण पर रोक पोरथ मंदिर में घुसा बाढ़ का पानी, महानदी नदी उफान पर, तटवर्ती गांवों में अलर्ट जारी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में किसानों को मिला उचित मुआवजा, जिला प्रशासन की प्रभावी पहल रंग लाई, जिंदल पावर लिमिटेड ने प्रभावित 60 किसान परिवारों के लिए जारी की 40 करोड़ रुपए की पहली किस्त नशीला इंजेक्शन विक्रेता समेत सप्लायर गिरफ्तार, 30 नग नशीला इंजेक्शन बरामद, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की कार्रवाई ट्रांसपोर्ट कंपनी से 32 लाख की धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार, फर्जी बिल-वाउचर बनाकर कंपनी को पहुंचाई थी लाखों की आर्थिक क्षति, 4 माह से चल रहा था फरार, दरोगापारा से दबोचा गया आरोपी दीपक शर्मा

रायगढ़ में हाथी के हमले से ग्रामीण हुआ घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज, बंगुरसिया चौक में हुआ हाथी से सामना

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरूवार की सुबह हाथी के हमले से एक ग्रामीण घायल हो गया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। इस मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला रायगढ़ वन मंडल का है।
मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले बंगुरसिया गांव का रहने वाला अशोक पाव 44 साल, आज तड़के 4 बजे के आसपास अपने दो बेटों के साथ किसी काम के सिलसिले में कहीं जाने के लिये घर से निकला था। इस बीच जब वह बंगुरसिया चौक के पास पहुंचा ही था कि एक नर हाथी से अचानक उसका सामना हो गया। जिसके बाद हाथी ने सूंड से धक्का दे दिया जिससे वह घायल हो गया। वहीं उसके बेटों ने किसी तरह भागकर खुद को बचाया। इस मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम घायल को अस्पताल में भर्ती कराते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि उक्त नर हाथी काफी आक्रामक है, जो इंसानों को देखते ही दौड़ाता है। इस लिहाज से वन विभाग की टीम ने आसपास के ग्रामीणों को सावधानी बरतने अपील की गई है।
सड़क पार करते दिखा बड़ा दल
बंगुरसिया पश्चिम में 26 हाथियों का एक बड़ा दल विचरण कर रहा है। इस दल का एक वीडियो भी सामने आया है। गांव के ग्रामीणों के मुताबिक यह वीडियो परसो सुबह का है, जब हाथियों का यह बड़ा दल जंगल से निकलकर सड़क किनारे आ पहुंचा था, जिससे इस मार्ग पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद हो गया। एक-एक करके हाथियों का दल सड़क पार करके दूसरे जंगल में घुसा तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

जिले में 122 हाथियों की मौजदगी
रायगढ़ जिले में इन दिनों 122 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं जिसमें रायगढ़ वन मंडल में 39 हाथी के अलावा धरमजयगढ़ वन मंडल में 83 हाथियों की मौजूदगी है। हाथियों के इस दल में 38 नर, 61 मादा के अलावा 23 शावक शामिल है। रायगढ़ के पडिगांव में सबसे अधिक 26 हाथी के साथ-साथ कापू क्षेत्र के कमरई में 17 धरमजयगढ़ के तराईमार में 16, खम्हार के उत्तर में 14 के अलावा अलग-अलग रेंज में हाथी मौजूद है।
11 किसानों की फसलों को नुकसान
धरमजयगढ़ वन मंडल में बीती रात हाथियों के दल ने 11 किसानों के धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है। जिसमें मेढमरमार में 04, चाल्हा में 03, सोनाजोरी में 02 के अलावा तालगांव एवं बायसी में 01-01 किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया गया है। इस मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में किसानों को मिला उचित मुआवजा, जिला प्रशासन की प्रभावी पहल रंग लाई, जिंदल पावर लिमिटेड ने प्रभावित 60 किसान परिवारों के लिए जारी की 40 करोड़ रुपए की पहली किस्त

रायगढ़ को मिली इंडियन ओवरसीज बैंक की नई सौगात, वित्त मंत्री ने किया लोकार्पण, चैतन्य नगर में शुरू हुई आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से युक्त शाखा, वित्तीय समावेशन के साथ व्यापार, उद्योग और रोजगार को मिलेगा नया संबल

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?