August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की होनहार ताइक्वांडो खिलाड़ी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर देश, प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है। मात्र 7 वर्षीय अनिया सिंह ने थाईलैंड के पटाया शहर में 31 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित 9वें हीरोज़ कप इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में दमदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
रायगढ़ स्थित विनर्स ताइक्वांडो एकेडमी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी अनिया ने प्रतियोगिता के दौरान अपने सभी मुकाबलों में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और कड़े प्रतिद्वंद्वियों को मात देकर स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है।
अनिया ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा अपने कोच ऋषि सिंह को दिया। प्रतियोगिता के दौरान उनके पिता अजित सिंह भी वहां मौजूद रहे और बेटी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साक्षी बने। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का तिरंगा लहराना पूरे परिवार और प्रदेश के लिए गौरव का क्षण रहा।
वहीं, अनिया के कोच ऋषि सिंह ने भी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अर्जित किया और जिले व प्रदेश का गौरव बढ़ाया। गुरु और शिष्य दोनों के स्वर्णिम प्रदर्शन ने रायगढ़ को अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर विशेष पहचान दिलाई है।
कोच ऋषि सिंह ने अनिया की सराहना करते हुए कहा कि रायगढ़ की बेटी ने अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ जबरदस्त संघर्ष और आत्मविश्वास का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि अनिया ने हर मुकाबले में बेहतरीन तकनीक और साहस का प्रदर्शन करते हुए साबित कर दिया कि वह भविष्य में देश के लिए और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं।
अनिया सिंह और कोच ऋषि सिंह की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों, अभिभावकों तथा जिलेवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी एवं कोच के लगभग 7 अगस्त तक भारत लौटने की संभावना है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?