August 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने भगवान सहस्त्रबाहु की प्रतिमा का किया अनावरण, यगढ़ के सहस्रबाहु चौक में स्थापित हुई श्री राज राजेश्वर भगवान सहस्रबाहु की भव्य प्रतिमा स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक रूट प्लान, आमजन, वीआईपी एवं स्कूली वाहनों के लिए अलग-अलग रूट और पार्किंग व्यवस्था, सुगम यातायात एवं सुरक्षित आवागमन के लिए यातायात पुलिस की विशेष व्यवस्था साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान” “छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ, छत्तीसगढ़ पुलिस का अभियान, देश के सबसे अनोखे, इनोवेटिव और ट्रेंडी सोशल मीडिया अभियानों में से एक सम्बलपुरी मण्डल में तिरंगा यात्रा बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न, भारत माता की जय” के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र रिमझिम बारिश में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति से सराबोर हुआ रायगढ़, 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी हुए शामिल रायगढ़ चिकित्सा महाविद्यालय भवन एवं चिकित्सालय भवन में विभिन्न मरम्मत, निर्माण कार्यों हेतु 50 करोड़ रूपए का मिला अनुमोदन, शीघ्र ही शुरू होगी मेडिकल कालेज अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिये कीमोथेरेपी की सुविधा

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक रूट प्लान, आमजन, वीआईपी एवं स्कूली वाहनों के लिए अलग-अलग रूट और पार्किंग व्यवस्था, सुगम यातायात एवं सुरक्षित आवागमन के लिए यातायात पुलिस की विशेष व्यवस्था

रायगढ़ । स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को ध्यान में रखते हुए रायगढ़ पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा आमजन की सुविधा, यातायात के सुचारू संचालन तथा समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों एवं स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष ट्रैफिक रूट एवं पार्किंग प्लान तैयार किया गया है। समारोह स्थल मिनी स्टेडियम में ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आमजन, वीआईपी एवं स्कूल बसों के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
वीआईपी वाहनों के लिए पृथक रूट एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है। वीआईपी वाहनों के लिए निर्धारित वीआईपी रूट से आवागमन रहेगा तथा एसडीएम कार्यालय परिसर में P-1 वीआईपी वाहन पार्किंग, कलेक्टर कार्यालय परिसर में P-2 प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारी वाहन पार्किंग एवं पुलिस कंट्रोल रूम के पास P-3 पुलिस कर्मचारियों की वाहन पार्किंग निर्धारित की गई है।
आमजन के लिए निर्धारित रूट के अनुसार केलो विहार तिराहा से वाहनों को निर्धारित आमजनता रूट अनुसार ऑडिटोरियम के अंदर अपने वाहन P- 4 में पार्क करेंगे।
स्कूल बसों के लिए विशेष रूट निर्धारित किया गया है। स्कूल बसें पंजरी प्लांट तिराहा से सीधे अंबेडकर चौक की ओर आकर दाहिने मुड़ेंगी और जनपद पंचायत कार्यालय होते हुए केलो बिहार तिराहा पहुंचेंगी। यहां बच्चों को सुरक्षित रूप से उतारने के बाद स्कूल बसों को निर्धारित P-6 स्कूल बस पार्किंग स्थल पर पार्क किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ऑडिटोरियम क्षेत्र P-4 में भी स्कूल बस वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। स्कूली बच्चों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें निर्धारित प्रवेश मार्ग से मिनी स्टेडियम परिसर में प्रवेश कराया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम को देखते हुए मरिन ड्राईव पर अतिरिक्त पार्किंग हेतु P-5 बनाया गया है ।
रायगढ़ पुलिस ने आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान निर्धारित रूट एवं पार्किंग व्यवस्था का पालन करें, सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें तथा यातायात पुलिस एवं ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। समारोह में आने वाले नागरिकों से अपील है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही अपने वाहन पार्क करें, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और सभी नागरिक स्वतंत्रता दिवस समारोह का सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से आनंद ले सकें।
रायगढ़ पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं यातायात पुलिस की तैनाती की गई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने भगवान सहस्त्रबाहु की प्रतिमा का किया अनावरण, यगढ़ के सहस्रबाहु चौक में स्थापित हुई श्री राज राजेश्वर भगवान सहस्रबाहु की भव्य प्रतिमा

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक रूट प्लान, आमजन, वीआईपी एवं स्कूली वाहनों के लिए अलग-अलग रूट और पार्किंग व्यवस्था, सुगम यातायात एवं सुरक्षित आवागमन के लिए यातायात पुलिस की विशेष व्यवस्था

साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान” “छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ, छत्तीसगढ़ पुलिस का अभियान, देश के सबसे अनोखे, इनोवेटिव और ट्रेंडी सोशल मीडिया अभियानों में से एक

रायगढ़ चिकित्सा महाविद्यालय भवन एवं चिकित्सालय भवन में विभिन्न मरम्मत, निर्माण कार्यों हेतु 50 करोड़ रूपए का मिला अनुमोदन, शीघ्र ही शुरू होगी मेडिकल कालेज अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिये कीमोथेरेपी की सुविधा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?