August 19, 2026

ऐप डाउनलोड करें

साइबर जागृति अभियान को लेकर रायगढ़ पुलिस की पहल, एसएसपी ने सेल्फी लेकर दिया जागरूकता का संदेश, 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक प्रदेशव्यापी साइबर जागृति अभियान, सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से अभियान से जुड़ने की अपील रायगढ़ में NHM कर्मचारियों ने निकाली विशाल पैदल रैली, बेमेतरा में प्रधानमंत्री के नाम पर अमर्यादित टिप्पणी, महिला उत्पीड़न व प्रशासनिक स्वेच्छाचारिता के विरोध में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, चावला स्वीट्स और साखी ट्रेडर्स से लिए नमूने शराब दुकान में पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग, प्रायवेट गार्ड घायल, पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर शुरू की आरोपी की तलाश हाईवे पर खड़े ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार — ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, चावला स्वीट्स और साखी ट्रेडर्स से लिए नमूने

रायगढ़। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ एवं कलेक्टर रायगढ़ के आदेशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सह पदेन उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला रायगढ़ के निर्देशन में “बने खाबो, बने रहिबो 2.0” अभियान के तहत त्योहारी पर्व को देखते हुए खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण एवं नमूना संकलन की कार्रवाई लगातार जारी है।
इसी क्रम में मंगलवार को जिला रायगढ़ खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चावला स्वीट्स कारखाना से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर शंका के आधार पर मसूर पाक एवं गोंद लड्डू के नमूने लिए गए। वहीं साखी ट्रेडर्स से Sugar Boiled Confectionery Item (Packed) का नमूना जांच के लिए संकलित किया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं पैकेजिंग संबंधी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई कि बिना लेबल वाले खाद्य पदार्थों की न तो बिक्री की जाए और न ही ऐसे खाद्य पदार्थों की खरीद की जाए। त्योहारी सीजन को देखते हुए विभाग ने खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता, गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।
विभाग द्वारा लिए गए खाद्य नमूनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान अभिहित अधिकारी सुधा चौधरी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सरिता पटेल, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेमीचंद पटेल एवं नमूना सहायक सुमन अग्रवाल मौजूद रहे।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन की इस कार्रवाई से त्योहारी सीजन में मिलावटी, अमानक अथवा बिना लेबल वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने की दिशा में विभाग की सक्रियता सामने आई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

साइबर जागृति अभियान को लेकर रायगढ़ पुलिस की पहल, एसएसपी ने सेल्फी लेकर दिया जागरूकता का संदेश, 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक प्रदेशव्यापी साइबर जागृति अभियान, सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से अभियान से जुड़ने की अपील

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?