August 19, 2026

ऐप डाउनलोड करें

संजय नगर सिंधी कॉलोनी के शिव मंदिर का होगा कायाकल्प, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जारी की सहायता राशि ऑपरेशन आघात – 1.10 किलो गांजा के साथ पुसौर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार चिखली-रैबार के बीच हादसे में मृत युवक की क्षतिग्रस्त बाइक चोरी, पुसौर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, पुसौर के प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने जब्त मुआवजा राशि में 49.50 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, चेक पर हस्ताक्षर कराकर रिश्तेदारों के खातों में भेजी रकम, बैंक स्टेटमेंट से खुला पूरा मामला साइबर जागृति अभियान को लेकर रायगढ़ पुलिस की पहल, एसएसपी ने सेल्फी लेकर दिया जागरूकता का संदेश, 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक प्रदेशव्यापी साइबर जागृति अभियान, सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से अभियान से जुड़ने की अपील

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, पुसौर के प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने जब्त

रायगढ़। त्योहारी पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मिलावटखोरी और अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। “बने खाबो, बने रहिबो 2.0” अभियान के तहत बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुसौर क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित किए।

नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ एवं कलेक्टर रायगढ़ के आदेश तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सह पदेन उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला रायगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत विभाग की टीम लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर रही है।
बुधवार को पुसौर क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान मेहर रेस्टोरेंट से खोवा बर्फी और सेव नमकीन के नमूने लिए गए। इसी तरह डनसेना जनरल स्टोर से केशर गोल्ड आटा और चौपाटी नमकीन मिक्सचर के नमूने संकलित किए गए। विभाग के अनुसार सभी नमूनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बिना लेबल वाले खाद्य पदार्थों पर विशेष नजर
निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, पैकेजिंग और लेबलिंग से जुड़े नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना लेबल वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं की जानी चाहिए और न ही ऐसे खाद्य पदार्थों की खरीद की जाए।
त्योहारी सीजन में मिठाई, नमकीन, आटा सहित विभिन्न खाद्य सामग्रियों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में विभाग ने कारोबारियों को प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने के साथ खाद्य पदार्थों के रखरखाव, गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी है।
खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से त्योहारी सीजन में मिलावटी, अमानक और नियमों के विपरीत बेचे जा रहे खाद्य पदार्थों पर प्रभावी निगरानी का संदेश गया है। विभाग ने साफ किया है कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सरिता पटेल एवं नमूना सहायक सुमन अग्रवाल मौजूद रहे। विभाग ने आगामी दिनों में भी खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण और नमूना संकलन की कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

साइबर जागृति अभियान को लेकर रायगढ़ पुलिस की पहल, एसएसपी ने सेल्फी लेकर दिया जागरूकता का संदेश, 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक प्रदेशव्यापी साइबर जागृति अभियान, सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से अभियान से जुड़ने की अपील

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?