September 19, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जिंदल एयरपोर्ट पर दिखा सियासी सीन मंत्री नेताम के साथ उड़न खटोले में बैठे अशोक अग्रवाल,राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

रायगढ़:- कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम के एक दिवसीय रायगढ़ प्रवास के बाद शनिवार सुबह जिंदल एयरपोर्ट पर उस वक्त सियासी चर्चाओं को हवा मिल गई,जब रायगढ़ भाजपा के चर्चित युवा नेता अशोक अग्रवाल मंत्री को विदा करने एयरपोर्ट पहुंचे।इसी दौरान मंत्री रामविचार नेताम ने अशोक अग्रवाल को अपने साथ सरकारी विमान में रायपुर चलने के लिए आमंत्रित किया और दोनों रायगढ़ से राजधानी के लिए रवाना हुए।

सोशल मीडिया में कैबिनेट मंत्री के साथ हेलीकॉप्टर में अशोक अग्रवाल के रायपुर रवाना होने की तस्वीर और खबर सामने आते ही रायगढ़ के राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, इस मुलाकात और साथ में रायपुर जाने के पीछे क्या राजनीतिक अथवा संगठनात्मक वजह रही,इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

अशोक अग्रवाल रायगढ़ भाजपा में सक्रिय युवा चेहरा माने जाते हैं।शहर से लेकर ग्रामीण इलाके में उनकी बहुत ही अच्छी पैठ है। संगठनात्मक गतिविधियों से लेकर स्थानीय स्तर पर पार्टी के कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय मौजूदगी लगातार नजर आती रही है। खास बात यह है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ उनकी नजदीकी और संवाद की चर्चा भी समय-समय पर राजनीतिक हलकों में होती रही है।

यही वजह है कि कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम के साथ उनका अचानक उड़न खटोले से रायपुर रवाना होना सामान्य मुलाकात से आगे की राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।एयरपोर्ट पर हुई इस मुलाकात ने रायगढ़ भाजपा के भीतर अशोक अग्रवाल की सक्रियता और उनकी राजनीतिक भूमिका को लेकर भी चर्चाओं को तेज कर दिया है।

फिलहाल मंत्री और अशोक अग्रवाल के बीच रायपुर में क्या चर्चा हुई या आगे कोई संगठनात्मक जिम्मेदारी अथवा राजनीतिक पहल सामने आती है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।एक बात जरूर है कि शनिवार सुबह जिंदल एयरपोर्ट से शुरू हुआ यह सफर रायगढ़ के सियासी गलियारों में दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?