September 19, 2026

ऐप डाउनलोड करें

नाबालिग से अश्लील इशारे करने के आरोप में युवक गिरफ्तार, आरोपी काे 24 घंटे के भीतर पाेक्साे में भेजा गया रिमांड पर

 

रायगढ़। रायगढ़ जिले में महिला और नाबालिगों की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत कोतवाली पुलिस ने नाबालिग को गंदे ईशारे बाजी करने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक भोलेनाथ कलेत (35 वर्ष) को भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 और 12 पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर आज रिमांड पर भेजा गया है ।

जानकारी के मुताबिक कल 18 सितंबर को थाना कोतवाली में स्थानीय महिला रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 17/09/2026 को रात्रि करीब 09:00 बजे अपनी बेटी (12 साल) को अपने घर के पीछे भोलानाथ कलेत का किराना दुकान में छोटे बच्चे का पेम्पर्स लेने के लिए भेजी थी, कुछ देर बाद लड़की रोते हुए घर आई और बताई कि किराना दुकान वाला भोलानाथ कलेत लड़की को दुकान पर गंदे ईशारे किया । तब डर कर लड़की बिना पेम्पर्स लिए भाग कर घर आई और सारी बातें बताई । लड़की के द्वारा भोलेनाथ कलेत की गंदी हरकतों के बारे में बताने पर अपने पति एवं परिवार के लोगो को घटना के बारे में बताई और पारिवारिक सलाह मशवरा पश्चात् थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया ।

महिला के रिपोर्ट को गंभीर से लेते हुए आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 519/2026 धारा 79 BNS तथा 12 पोक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल पुलिस टीम द्वारा आरोपी भोलेनाथ कलेत के घर दबिश दिया गया और उसे हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिसे आज कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन और हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?