September 19, 2026

ऐप डाउनलोड करें

कुएं में मिला ग्रामीण का शव, डूबने से मौत की आशंका

 

घरघोड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम कांटाझरिया में कुएं से 72 वर्षीय बुजुर्ग ग्रामीण का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया।

मृतक की पहचान उदल राठिया, पिता स्व. बोलो राम राठिया, उम्र 72 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।

जांच अधिकारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया कुएं के पानी में डूबने से मौत होने की आशंका है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल घरघोड़ा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?