September 28, 2026

ऐप डाउनलोड करें

घर की बाड़ी में शराब छिपाकर बेचने की तैयारी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 9 लीटर महुआ शराब जब्त, कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई, आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा

 

रायगढ़ । जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत कोतरारोड़ पुलिस ने ग्राम नंदेली इंदिरा आवास पारा में अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9 लीटर महुआ शराब, कीमत करीब ₹900 बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 सितंबर को थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नंदेली के इंदिरा आवास पारा में एक व्यक्ति अपनी बाड़ी में अवैध बिक्री के लिए काफी मात्रा में महुआ शराब रखे हुए है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम मनबोध चौहान पिता पीला राम चौहान, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम नंदेली इंदिरा आवास पारा, थाना कोतरारोड़, जिला रायगढ़ बताया। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से 5-5 लीटर क्षमता वाली दो प्लास्टिक जरीकेन में कुल 9 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹900 है, गवाहों के समक्ष बरामद कर जब्ती पंचनामा तैयार किया। आरोपी द्वारा धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने पर थाना कोतरारोड़ में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे रिमांड पर न्यायालय भेजा गया।

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रवि साय, आरक्षक अजय साय, बंशी रात्रे, मनोज यादव एवं महिला आरक्षक कस्तुरी राठिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?