October 15, 2026

ऐप डाउनलोड करें

धान खरीदी से पहले रायगढ़ प्रशासन सख्त, चार कर्मचारी बर्खास्त और तीन निलंबित जेएसडब्ल्यू कंपनी में कोयला खाली करने पहुंचा ट्रक चालक लापता, अपहरण की आशंका से हड़कंप हनुमान जी हमर केलो मैया ला बचा लो’, प्रदूषण के खिलाफ आठवें सप्ताह भी जारी रही प्रार्थना पूर्व रंजिश में लूटपाट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला, कोतवाली पुलिस ने हटाई लूट की धारा,मारपीट की घटना को लूटपाट बताकर दर्ज कराई गई थी रिपोर्ट, रिपोर्टकर्ता ने शपथ पत्र देकर स्वीकार की बात केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल, युवक से मारपीट कर 1,500 रुपये और आईफोन 12 मिनी, युवती का मोटोरोला मोबाइल लूटा था; वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी अवैध महुआ शराब के कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 42 लीटर शराब जब्त, कोतरारोड़ और पूंजीपथरा पुलिस ने दो अलग-अलग गांवों में दी दबिश, एक पुरुष और एक महिला के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

रायगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, उपभोक्ताओं की शिकायत पर दुकानों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, खराब खाद्य सामग्री मिलने की शिकायतों के बाद जांच तेज

रायगढ़। जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लेने की कार्रवाई की गई है। उपभोक्ताओं से मिली शिकायतों के आधार पर विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर खाद्य सामग्री की जांच की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 अक्टूबर को रिलायंस रिटेल लिमिटेड, गौशाला रोड रायगढ़ से पांच खाद्य पदार्थों के विधिक नमूने एकत्र किए गए। इनमें केलॉग्स मल्टीग्रेन चोकोस, गुड लाइफ क्रिस्टल शुगर, गुड लाइफ फ्री फ्लो आयोडाइज्ड साल्ट, आशीर्वाद चना बेसन और यूनिबिक डैनिश कोकोनट कुकीज शामिल हैं।
इसी तरह, गुप्ता एंड संस, पतरापाली, जिंदल अस्पताल के सामने उपभोक्ता द्वारा खराब चाउमीन दिए जाने की शिकायत के आधार पर प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया और चाउमीन का नमूना लेने की कार्रवाई की गई।
सरकारी अस्पताल में खराब भोजन दिए जाने की शिकायत मिलने पर भी संबंधित प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों का नमूना लेने की कार्रवाई की गई। वहीं, मैगी में कीट के लार्वा मिलने की शिकायत के बाद मैगी का नमूना लेकर जांच की प्रक्रिया शुरू की गई।
इसके अलावा दिल्ली छत, गणेश तालाब के पास उपभोक्ता की शिकायत के आधार पर निरीक्षण कर खाद्य पदार्थ का नमूना लेने की कार्रवाई की गई। खाद्य पदार्थों के नमूने प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे जाने के बाद उनकी गुणवत्ता और निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप होने की स्थिति स्पष्ट होगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर निगरानी रखना तथा उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
इस कार्रवाई के दौरान अभिहित अधिकारी सुधा चौधरी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी सरिता पटेल, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेमीचंद पटेल उपस्थित रहे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

पूर्व रंजिश में लूटपाट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला, कोतवाली पुलिस ने हटाई लूट की धारा,मारपीट की घटना को लूटपाट बताकर दर्ज कराई गई थी रिपोर्ट, रिपोर्टकर्ता ने शपथ पत्र देकर स्वीकार की बात

केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल, युवक से मारपीट कर 1,500 रुपये और आईफोन 12 मिनी, युवती का मोटोरोला मोबाइल लूटा था; वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी

अवैध महुआ शराब के कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 42 लीटर शराब जब्त, कोतरारोड़ और पूंजीपथरा पुलिस ने दो अलग-अलग गांवों में दी दबिश, एक पुरुष और एक महिला के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

गोमर्डा अभयारण्य के 50 काले हिरण होंगे जल्द नए मेहमान, पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान, मुख्यमंत्री नेतृत्व में वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, सारंगढ़–बिलाईगढ़ को मिलेगी नई पहचान

रायगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, उपभोक्ताओं की शिकायत पर दुकानों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, खराब खाद्य सामग्री मिलने की शिकायतों के बाद जांच तेज

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?