October 18, 2026

ऐप डाउनलोड करें

सिंघल स्टील प्लांट में ट्रक की चपेट में आया मजदूर, दाहिने पैर में गंभीर चोट, गेरवानी प्लांट के भीतर बैक करते समय ट्रक चालक पर लापरवाही का आरोप, घायल मजदूर अस्पताल में भर्ती जंगल के पास चल रहा था जुए का फड़, पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा, 52 पत्ती ताश से लगा रहे थे दांव, नकद और ताश की गड्डी जब्त रायगढ़ रोड पार कर 367 आरएफ जंगल की ओर बढ़ा हाथियों का दल, कई गांवों में अलर्ट , गांव के लोगों को सतर्क रहने की सलाह नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, खरसिया चौकी पुलिस की कार्रवाई, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जमीन विवाद में पडोसी ने वृद्ध पर चाकू से किया हमला, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार आराध्याशक्ति गरबा परिवार रायगढ़ 2026: पारंपरिक अंदाज में होगा भव्य गरबा महोत्सव आज से प्रारंभ

जमीन विवाद में पडोसी ने वृद्ध पर चाकू से किया हमला, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार

रायगढ़. रायगढ़ जिले के थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़े रेगड़ा में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच हिंसक घटना सामने आई है। जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद में एक पड़ोसी ने 77 वर्षीय मनधर यादव के गले पर धारदार चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में चक्रधरनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी नत्थूलाल अगरिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर को डायल 112 रायनो को ग्राम बड़े रेगड़ा में नत्थूलाल अगरिया द्वारा मनधर यादव के गले पर चाकू से हमला किए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में भर्ती कराया। अस्पताल से सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा ने प्रधान आरक्षक मोहम्मद दिलदार कुरैशी को मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां घायल के पुत्र रामकुमार यादव, उम्र 37 वर्ष, ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, 15 अक्टूबर की शाम करीब 6 से 7 बजे मंधर यादव गांव के दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए थे। इसी दौरान गांव के नत्थूलाल अगरिया ने जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से उनके गले पर वार कर दिया, जिससे उनके गले में कटने की चोट आई।
घायल को डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 109(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका और मंधर यादव का घर एक-दूसरे से लगा हुआ है तथा जमीन को लेकर उनके बीच अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन भी इसी विवाद के चलते उसने कटहल काटने वाले धारदार चाकू से मंधर यादव के गले पर वार किया। पुलिस ने आरोपी नत्थूलाल अगरिया (57 साल) की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू जब्त कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। घायल मनधर यादव की स्थिति सामान्य बताई गई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

ग्राम धूमाभाठा में पानी टंकी बनी शोपीस, निर्माण के बाद भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी, बोर से टंकी तक नहीं चढ़ रहा पानी, सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल भी नहीं बनी; पीएचई विभाग और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?