July 21, 2026

ऐप डाउनलोड करें

पुसौर पुलिस ने घर में चोरी का किया खुलासा, चोर और चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार, चोरी के इंडक्शन चूल्हे की खरीद करने वाले कबाड़ी पर भी हुई कार्रवाई रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, सहारा इंडिया फ्रॉड का 3 साल से फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार, 3,848 निवेशकों से 40.78 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी मामले में रायगढ़ कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई सड़क हादसे में दो युवक की मौत, एक गंभीर, तराईमाल पेट्रोल पंप के सामने हुआ हादसा हाथियों ने 6 किसानों की धान फसल रौंदी, कच्चा मकान भी तोड़ा, रात में बस्तियों तक पहुंचे दो हाथी TRN से निकल रहे फ्लाईएश ने जीना किया मुहाल, शिकायतों के बावजूद नहीं थम रही ठेकेदार की मनमानी, बच्चों की शिक्षा पर भी पड़ रहा असर कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने संजय मार्केट नाला निर्माण कार्य में लापरवाही पर ठेकेदार को लगाई फटकार, नवनिर्मित नालियों और जल निकासी व्यवस्था का लिया जायजा, अधूरे नाला निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

जमीन विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, कापू पुलिस ने दोनों ओर के आरोपियों पर गैरजमानतीय धाराओं में की कार्रवाई

रायगढ़। थाना कापू क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कण्ड्रजा विजयनगर (पटनापारा) में जमीन के स्वामित्व को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद ने 10 नवंबर को हिंसक रूप ले लिया। भूमि खसरा क्रमांक 3571/2 रकबा 0.210 पर उमेश कुमार नट और बाबू सिंह उर्फ पप्पू नट के बीच विवाद के चलते दोनों ओर से एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और तोड़फोड़ के आरोप लगाए गए हैं।
पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बाबू सिंह उर्फ पप्पू नट ने बताया कि वह 10 नवंबर को उक्त भूमि की जोताई करने गया था और घर लौटने पर उमेश कुमार नट, विशाल सिंह, जयपाल सिंह और प्रेम सिंह नट ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की। रिपोर्ट के अनुसार, उमेश कुमार नट हाथ में धारदार तलवार लेकर धमका रहा था।
दूसरी ओर, उमेश नट की पत्नी श्रीमती अंजली देवी नट ने भी थाना कापू में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बाबू सिंह और उसके परिजन जबरन विवादित भूमि की जोताई कर रहे थे। रोकने पर उन्होंने गंदी गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी और जबरन घर में घुसकर दरवाजा व मोटरसायकल को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया तथा घरवालों से मारपीट की।
थाना प्रभारी कापू उपनिरीक्षक इगेश्वर यादव ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर परस्पर अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है। एक पक्ष के खिलाफ अपराध क्रमांक 190/2025 धारा 296, 115(2), 351(2), 333, 3(5), 118(1), 117(2) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया, जिसमें अभियुक्त विशाल सिंह नट (21), जयपाल सिंह (22) और प्रेम सिंह नट (34) सभी निवासी ग्राम कण्ड्रजा विजयनगर (पटनापारा) हैं।
वहीं दूसरे पक्ष के खिलाफ अपराध क्रमांक 191/2025 धारा 296, 115(2), 351(2), 333, 324(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विजय नट (43), बाबू सिंह उर्फ नान्हू उर्फ पप्पू (32) और नितिन नट (19) सभी निवासी कण्ड्रजा विजयनगर (पटनापारा) को आरोपी बनाया गया है।
कापू पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, मामले में आगे की जांच जारी है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने संजय मार्केट नाला निर्माण कार्य में लापरवाही पर ठेकेदार को लगाई फटकार, नवनिर्मित नालियों और जल निकासी व्यवस्था का लिया जायजा, अधूरे नाला निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को बैठाने वाले ऑटो चालकों पर रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई शुरू, डीएसपी ट्रैफिक की चेतावनी—ओवरलोडिंग, नशे में वाहन संचालन और नियम उल्लंघन पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?