October 15, 2026

ऐप डाउनलोड करें

धान खरीदी से पहले रायगढ़ प्रशासन सख्त, चार कर्मचारी बर्खास्त और तीन निलंबित जेएसडब्ल्यू कंपनी में कोयला खाली करने पहुंचा ट्रक चालक लापता, अपहरण की आशंका से हड़कंप हनुमान जी हमर केलो मैया ला बचा लो’, प्रदूषण के खिलाफ आठवें सप्ताह भी जारी रही प्रार्थना पूर्व रंजिश में लूटपाट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला, कोतवाली पुलिस ने हटाई लूट की धारा,मारपीट की घटना को लूटपाट बताकर दर्ज कराई गई थी रिपोर्ट, रिपोर्टकर्ता ने शपथ पत्र देकर स्वीकार की बात केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल, युवक से मारपीट कर 1,500 रुपये और आईफोन 12 मिनी, युवती का मोटोरोला मोबाइल लूटा था; वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी अवैध महुआ शराब के कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 42 लीटर शराब जब्त, कोतरारोड़ और पूंजीपथरा पुलिस ने दो अलग-अलग गांवों में दी दबिश, एक पुरुष और एक महिला के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को रैरूमाखुर्द पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल, ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से बालिका को किया गया बरामद

रायगढ़. अभियान संवेदना के तहत पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द में दर्ज मामले में बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया है।
25 सितंबर को बालिका के पिता ने पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात करीब 9 बजे भोजन करने के बाद परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे। उनकी 16 वर्षीय बेटी भी अपने कमरे में सोई थी, लेकिन अगले दिन सुबह वह कमरे में नहीं मिली। परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन बालिका का कोई पता नहीं चला। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका पर पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बालिका को ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के हिमगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेगारपानी, भोगराकछार निवासी परमानंद कंवर अपने साथ ले जाकर घर में रखा है। सूचना पर चौकी रैरूमाखुर्द से प्रधान आरक्षक भेनानसियुस खेस एवं महिला आरक्षक ज्योति की टीम तत्काल रेगारपानी रवाना हुई। पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर तलाश की, जहां बालिका मिल गई। आरोपी उस समय मौके से फरार था। पुलिस ने गवाहों के समक्ष बालिका को बरामद कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा बालिका का कथन दर्ज कराया गया तथा काउंसलिंग के बाद उसे उसके पिता के सुपुर्द किया गया।
पीड़िता के कथन में आरोपी परमानंद कंवर द्वारा शादी का प्रलोभन देकर मोटरसाइकिल से उसे रेगारपानी ले जाकर अपने घर में लगातार शारीरिक शोषण किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उप निरीक्षक इगेश्वर यादव द्वारा पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया तथा आरोपी परमानंद कंवर, पिता छवि कंवर, उम्र 34 वर्ष, निवासी रेगारपानी, के विरुद्ध प्रकरण में धारा 62(2)(ड) बीएनएस एवं धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गईं।
प्रकरण में फरार आरोपी की तलाश लगातार की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने उसे उसके गांव के मुख्य मार्ग पर पल्सर मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल को गवाहों के समक्ष जब्त किया। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य संकलित कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के सुपरविजन पर इस त्वरित कार्यवाही में बालिका की सकुशल दस्तयाबी और आरोपी की गिरफ्तारी हुई है । कार्रवाई में चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उप निरीक्षक इगेश्वर यादव और हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

पूर्व रंजिश में लूटपाट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला, कोतवाली पुलिस ने हटाई लूट की धारा,मारपीट की घटना को लूटपाट बताकर दर्ज कराई गई थी रिपोर्ट, रिपोर्टकर्ता ने शपथ पत्र देकर स्वीकार की बात

केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल, युवक से मारपीट कर 1,500 रुपये और आईफोन 12 मिनी, युवती का मोटोरोला मोबाइल लूटा था; वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी

अवैध महुआ शराब के कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 42 लीटर शराब जब्त, कोतरारोड़ और पूंजीपथरा पुलिस ने दो अलग-अलग गांवों में दी दबिश, एक पुरुष और एक महिला के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

गोमर्डा अभयारण्य के 50 काले हिरण होंगे जल्द नए मेहमान, पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान, मुख्यमंत्री नेतृत्व में वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, सारंगढ़–बिलाईगढ़ को मिलेगी नई पहचान

रायगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, उपभोक्ताओं की शिकायत पर दुकानों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, खराब खाद्य सामग्री मिलने की शिकायतों के बाद जांच तेज

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?