October 15, 2026

ऐप डाउनलोड करें

धान खरीदी से पहले रायगढ़ प्रशासन सख्त, चार कर्मचारी बर्खास्त और तीन निलंबित जेएसडब्ल्यू कंपनी में कोयला खाली करने पहुंचा ट्रक चालक लापता, अपहरण की आशंका से हड़कंप हनुमान जी हमर केलो मैया ला बचा लो’, प्रदूषण के खिलाफ आठवें सप्ताह भी जारी रही प्रार्थना पूर्व रंजिश में लूटपाट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला, कोतवाली पुलिस ने हटाई लूट की धारा,मारपीट की घटना को लूटपाट बताकर दर्ज कराई गई थी रिपोर्ट, रिपोर्टकर्ता ने शपथ पत्र देकर स्वीकार की बात केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल, युवक से मारपीट कर 1,500 रुपये और आईफोन 12 मिनी, युवती का मोटोरोला मोबाइल लूटा था; वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी अवैध महुआ शराब के कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 42 लीटर शराब जब्त, कोतरारोड़ और पूंजीपथरा पुलिस ने दो अलग-अलग गांवों में दी दबिश, एक पुरुष और एक महिला के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

RAIGARH NEWS : मां से मिलाने के लिए रातभर चला रेस्क्यू, सुबह खेत में मिला नन्हे हाथी का शव

रायगढ़. मां से बिछड़ने के बाद बड़ी मुश्किल से अपने परिवार तक पहुंचा नन्हा हाथी जिंदगी की जंग हार गया। बीती रात वन विभाग और हाथी मित्र दल की टीम ने करीब एक साल के शावक को 40 हाथियों के दल से मिलाया था। शावक को अपने बीच पाकर हाथियों का दल चिंघाड़ने लगा और पूरा जंगल गूंज उठा। लगा कि नन्हे हाथी की मुश्किलें खत्म हो गईं, लेकिन कुछ ही घंटों बाद सुबह खेत में उसका शव मिलने से वन विभाग और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज की है।
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 9 बजे छाल रेंज के रीलों गांव के एक खेत में 40 हाथियों का दल पहुंचा था। इसी दौरान लगभग एक साल का नन्हा हाथी शावक खेत के कीचड़ में फंसकर अपनी मां और दल से बिछड़ गया। इसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग और हाथी मित्र दल की टीम मौके पर पहुंची। शावक को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
शावक को उसकी मां और हाथियों के दल से मिलाना वन विभाग की टीम के लिए चुनौती बन गया था। टीम ने ड्रोन कैमरे की मदद से हाथियों के दल की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद बीती रात करीब 12 बजे शावक को उसके दल तक पहुंचा दिया गया। शावक को देखते ही हाथियों का दल चिंघाड़ने लगा। उनकी आवाज से पूरा जंगल गूंज उठा। इसके बाद हाथियों ने शावक को सूंघा और उसे अपने साथ लेकर आगे बढ़ गए। इस भावुक पल के बाद उम्मीद थी कि नन्हा हाथी अब सुरक्षित अपनी मां और परिवार के साथ रहेगा, लेकिन सुबह सामने आई खबर ने सभी को झकझोर दिया।
सुबह खेत में मिला नन्हे हाथी का शव
हाथियों का दल शावक को अपने साथ लेकर आगे निकल गया था। सोमवार सुबह छाल रेंज के सारसमार गांव के तीहीली खार नामक खेत में उसी शावक का शव मिला। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर वन विभाग की टीम भी पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।
बड़े हाथियों के नीचे दबने की आशंका
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 5 बजे हाथियों का दल सारसमार के खेत में मौजूद था। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान बड़े हाथियों के नीचे दबने से शावक की मौत हुई होगी। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। वन विभाग द्वारा शावक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

पूर्व रंजिश में लूटपाट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला, कोतवाली पुलिस ने हटाई लूट की धारा,मारपीट की घटना को लूटपाट बताकर दर्ज कराई गई थी रिपोर्ट, रिपोर्टकर्ता ने शपथ पत्र देकर स्वीकार की बात

केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल, युवक से मारपीट कर 1,500 रुपये और आईफोन 12 मिनी, युवती का मोटोरोला मोबाइल लूटा था; वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी

अवैध महुआ शराब के कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 42 लीटर शराब जब्त, कोतरारोड़ और पूंजीपथरा पुलिस ने दो अलग-अलग गांवों में दी दबिश, एक पुरुष और एक महिला के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

गोमर्डा अभयारण्य के 50 काले हिरण होंगे जल्द नए मेहमान, पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान, मुख्यमंत्री नेतृत्व में वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, सारंगढ़–बिलाईगढ़ को मिलेगी नई पहचान

रायगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, उपभोक्ताओं की शिकायत पर दुकानों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, खराब खाद्य सामग्री मिलने की शिकायतों के बाद जांच तेज

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?