October 15, 2026

ऐप डाउनलोड करें

धान खरीदी से पहले रायगढ़ प्रशासन सख्त, चार कर्मचारी बर्खास्त और तीन निलंबित जेएसडब्ल्यू कंपनी में कोयला खाली करने पहुंचा ट्रक चालक लापता, अपहरण की आशंका से हड़कंप हनुमान जी हमर केलो मैया ला बचा लो’, प्रदूषण के खिलाफ आठवें सप्ताह भी जारी रही प्रार्थना पूर्व रंजिश में लूटपाट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला, कोतवाली पुलिस ने हटाई लूट की धारा,मारपीट की घटना को लूटपाट बताकर दर्ज कराई गई थी रिपोर्ट, रिपोर्टकर्ता ने शपथ पत्र देकर स्वीकार की बात केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल, युवक से मारपीट कर 1,500 रुपये और आईफोन 12 मिनी, युवती का मोटोरोला मोबाइल लूटा था; वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी अवैध महुआ शराब के कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 42 लीटर शराब जब्त, कोतरारोड़ और पूंजीपथरा पुलिस ने दो अलग-अलग गांवों में दी दबिश, एक पुरुष और एक महिला के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

पूर्व रंजिश में लूटपाट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला, कोतवाली पुलिस ने हटाई लूट की धारा,मारपीट की घटना को लूटपाट बताकर दर्ज कराई गई थी रिपोर्ट, रिपोर्टकर्ता ने शपथ पत्र देकर स्वीकार की बात

रायगढ़। थाना कोतवाली क्षेत्र में मारपीट की घटना को लूटपाट का रूप देकर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। विवेचना के दौरान प्रार्थी से पूछताछ और गवाहों के कथन के आधार पर घटना में लूटपाट की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद प्रार्थी ने पूर्व रंजिश के कारण आरोपियों को फंसाने की नीयत से लूटपाट की बढ़ा-चढ़ाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात स्वीकार करते हुए शपथ पत्र भी प्रस्तुत किया। मामले में कोतवाली पुलिस ने लूटपाट से संबंधित धारा 309(6) भारतीय न्याय संहिता (BNS) को हटाकर विधि अनुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 9 अक्टूबर 2026 को कोतरारोड़ क्षेत्र के जयसिंह गली में रहने वाले संजय दास, उम्र 22 वर्ष, ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 9 अक्टूबर की रात्रि करीब 12:30 बजे रेलवे बंगला स्थित जगन्नाथ मंदिर के पास सागर यादव, शैलेश साहू और भोला नामक युवकों ने उसके साथ मारपीट की तथा 5,000 रुपये और सोने की चेन छीन ली। प्रार्थी की मौखिक रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 583/2026 के तहत धारा 115(2), 296, 315(3), 351(3), 309(6) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

विवेचना के दौरान थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी ने प्रार्थी एवं गवाहों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पूछताछ में घटना मारपीट की होने की जानकारी सामने आई। लूटपाट के संबंध में बारीकी से पूछताछ करने पर प्रार्थी ने पूर्व रंजिश के चलते आरोपियों को फंसाने की नीयत से लूटपाट की झूठी और बढ़ा-चढ़ाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात स्वीकार की। इस संबंध में प्रार्थी द्वारा शपथ पत्र भी प्रस्तुत किया गया है।

विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर कोतवाली पुलिस ने प्रकरण से लूटपाट की धारा 309(6) BNS हटाकर विधि अनुरूप कार्रवाई की है। वहीं, प्रार्थी के विरुद्ध संभावित वैधानिक कार्रवाई के संबंध में माननीय न्यायालय को कोतवाली पुलिस द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रार्थी के विरुद्ध आगे की कार्रवाई माननीय न्यायालय के आदेशानुसार की जाएगी।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश
किसी निर्दोष को फंसाने के उद्देश्य से झूठी लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कराना कानून का दुरुपयोग है। ऐसे मामलों में पुलिस निष्पक्ष विवेचना कर सच्चाई सामने लाएगी और झूठी शिकायत करने वालों के विरुद्ध भी विधि सम्मत कार्रवाई के लिए न्यायालय को प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी। आम नागरिकों से अपील है कि पुलिस को सही जानकारी दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। कानून का सहारा लें, कानून का दुरुपयोग न करें।”

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

पूर्व रंजिश में लूटपाट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला, कोतवाली पुलिस ने हटाई लूट की धारा,मारपीट की घटना को लूटपाट बताकर दर्ज कराई गई थी रिपोर्ट, रिपोर्टकर्ता ने शपथ पत्र देकर स्वीकार की बात

केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल, युवक से मारपीट कर 1,500 रुपये और आईफोन 12 मिनी, युवती का मोटोरोला मोबाइल लूटा था; वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी

अवैध महुआ शराब के कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 42 लीटर शराब जब्त, कोतरारोड़ और पूंजीपथरा पुलिस ने दो अलग-अलग गांवों में दी दबिश, एक पुरुष और एक महिला के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

गोमर्डा अभयारण्य के 50 काले हिरण होंगे जल्द नए मेहमान, पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान, मुख्यमंत्री नेतृत्व में वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, सारंगढ़–बिलाईगढ़ को मिलेगी नई पहचान

रायगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, उपभोक्ताओं की शिकायत पर दुकानों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, खराब खाद्य सामग्री मिलने की शिकायतों के बाद जांच तेज

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?