October 18, 2026

ऐप डाउनलोड करें

सिंघल स्टील प्लांट में ट्रक की चपेट में आया मजदूर, दाहिने पैर में गंभीर चोट, गेरवानी प्लांट के भीतर बैक करते समय ट्रक चालक पर लापरवाही का आरोप, घायल मजदूर अस्पताल में भर्ती जंगल के पास चल रहा था जुए का फड़, पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा, 52 पत्ती ताश से लगा रहे थे दांव, नकद और ताश की गड्डी जब्त रायगढ़ रोड पार कर 367 आरएफ जंगल की ओर बढ़ा हाथियों का दल, कई गांवों में अलर्ट , गांव के लोगों को सतर्क रहने की सलाह नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, खरसिया चौकी पुलिस की कार्रवाई, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जमीन विवाद में पडोसी ने वृद्ध पर चाकू से किया हमला, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार आराध्याशक्ति गरबा परिवार रायगढ़ 2026: पारंपरिक अंदाज में होगा भव्य गरबा महोत्सव आज से प्रारंभ
सिंघल स्टील प्लांट में ट्रक की चपेट में आया मजदूर, दाहिने पैर में गंभीर चोट, गेरवानी प्लांट के भीतर बैक करते समय ट्रक चालक पर लापरवाही का आरोप, घायल मजदूर अस्पताल में भर्ती जंगल के पास चल रहा था जुए का फड़, पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा, 52 पत्ती ताश से लगा रहे थे दांव, नकद और ताश की गड्डी जब्त रायगढ़ रोड पार कर 367 आरएफ जंगल की ओर बढ़ा हाथियों का दल, कई गांवों में अलर्ट , गांव के लोगों को सतर्क रहने की सलाह नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, खरसिया चौकी पुलिस की कार्रवाई, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जमीन विवाद में पडोसी ने वृद्ध पर चाकू से किया हमला, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार आराध्याशक्ति गरबा परिवार रायगढ़ 2026: पारंपरिक अंदाज में होगा भव्य गरबा महोत्सव आज से प्रारंभ

किसानों का सम्मान और 31 सौ रुपए समर्थन मूल्य देने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्यः गजेन्द्र यादव, कैबिनेट मंत्री कोड़ातराई पहुँच कर खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 का धान खरीदी योजना का विधिवत शुभारंभ किया

 

रायगढ़। किसानों के सम्मान और हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाली छत्तीसगढ़ सरकार ने आज धान खरीदी खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 का ऐतिहासिक शुभारंभ किया। स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य विभाग के मंत्री गजेन्द्र यादव आज रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखण्ड स्थित ग्राम कोड़ातराई पहुंचे, जहाँ उन्होंने धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी सीजन का विधिवत शुभारंभ किया। मंत्री श्री यादव ने इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन का पूजन किया और अन्न माता के प्रतीक के रूप में किसानों द्वारा लाए गए धान का विधि-विधान से पूजन कर शुभकामनाएँ दीं।
कैबिनेट मंत्री श्री यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के गौरव और भविष्य को सुरक्षित करते हुए धान का समर्थन मूल्य 3,100 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है, जो पूरे देश में सबसे अधिक है और यह गौरव छत्तीसगढ़ को किसानों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के कारण प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि किसानों का सम्मान हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। देश में सबसे अधिक समर्थन मूल्य देकर किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने वाला पहला राज्य छत्तीसगढ़ है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों की जरूरतों, समस्याओं और आकांक्षाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। किसान समृद्ध होंगे तो छत्तीसगढ़ और भारत दोनों विकसित बनेंगे।
मंत्री श्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक किसान आर्थिक रूप से सक्षम, आधुनिक कृषि तकनीक से सशक्त और आत्मनिर्भर बने। सरकार किसानों को खाद, बीज, ऋण, कृषि उपकरण, प्रशिक्षण और डिजिटल सुविधाएँ सरलता से उपलब्ध करा रही है, ताकि खेती अधिक उत्पादक और लाभकारी हो सके। उन्होंने कहा कि आज अपने गृह क्षेत्र से लगभग 300 किलोमीटर की दूरी तय कर रायगढ़ पहुंचना उनके लिए सौभाग्य की बात है, क्योंकि वे यहां के मेहनतकश किसानों से सीधे संवाद कर उनकी स्थिति, आवश्यकताओं और उम्मीदों को नजदीक से समझ पा रहे हैं।
रायगढ़ जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया आज से शुरू होकर 31 जनवरी 2026 तक चलेगी। जिले के सभी पंजीकृत और पात्र किसान निर्धारित उपार्जन केंद्रों में प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान विक्रय कर सकेंगे। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि खरीदी प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएँ पूरी कर ली गई हैं। कर्मचारियों का प्रशिक्षण संपन्न हो चुका है, केंद्रवार अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है और धान उपार्जन केंद्रों में आवश्यक सभी सुविधाएँ सुनिश्चित कर दी गई हैं। जिले में कुल 105 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदा जाएगा, जिनमें 15 केंद्रों को संवेदनशील और 4 केंद्रों को अति-संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। अवैध धान की आवाजाही रोकने के लिए 24 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं, जहाँ तीन पालियों में टीमें तैनात रहकर लगातार जांच और निगरानी कर रही हैं। धान खरीदी प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाने और किसानों को पारदर्शी सुविधा प्रदान करने के लिए “तुंहर टोकन” मोबाइल ऐप लागू किया गया है। इस ऐप में प्रतिदिन सुबह 8 बजे टोकन उपलब्ध होंगे और सोसायटी संचालक सुबह 9.30 बजे से टोकन जारी कर सकेंगे। टोकन सात दिनों तक वैध रहेंगे और आधार आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण अनिवार्य किया गया है, जिससे बिना किसान की सहमति कोई टोकन जारी नहीं हो सकेगा।

अब किसानों को ऋण पुस्तिका लाने की जरूरत नही
राज्य शासन ने किसानों के लिए एक और बड़ी राहत दी है। अब किसानों को उपार्जन केंद्र में ऋण पुस्तिका लाने की आवश्यकता नहीं है। एग्रीस्टेक पोर्टल के माध्यम से किसान का संपूर्ण डेटा स्वचालित रूप से सत्यापित हो जाएगा, जिससे खरीदी प्रक्रिया और तेज व पारदर्शी बनेगी। इस वर्ष संस्थागत पंजीयन, भूमिहीन श्रेणी, डुबान क्षेत्र, वन अधिकार पट्टा धारक और ग्राम कोटवार वर्ग को विशेष अनुमति प्रदान की गई है। खरीदी की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा होगी।
कार्यक्रम के दौरान किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सरकार की किसान हितैषी नीतियों की सराहना की। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो, श्री गोपाल अग्रवाल, श्री ब्रजेश गुप्ता, श्रीमती लक्ष्मी जीवन पटेल, श्रीमती रजनी राठिया, जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चौहान, श्री अरुण धर दीवान, श्री विकास केडिया, श्री पवन शर्मा, श्री पावन अग्रवाल, श्री जतिन साव, श्री सतीश बेहरा, श्री अशोक अग्रवाल, ज्योति भगत, साहनू पैकरा, मानी मोहित सतपथी, महेश उरांव, श्री संजय अग्रवाल, श्री शैलेश माली, जैमिनी गुप्ता, कमल पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और पंजीकृत किसान उपस्थित थे। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी तथा पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने कैबिनेट मंत्री श्री यादव का आत्मीय स्वागत किया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

ग्राम धूमाभाठा में पानी टंकी बनी शोपीस, निर्माण के बाद भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी, बोर से टंकी तक नहीं चढ़ रहा पानी, सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल भी नहीं बनी; पीएचई विभाग और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?