August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

लैलूंगा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

रायगढ़। थाना लैलूंगा पुलिस ने दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में संवेदनशीलता बरतते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना की रिपोर्ट 9 सितंबर 2024 को पीड़िता के परिजनों ने थाना लैलूंगा में दर्ज कराई थी। बालिका के पिता ने बताया कि बालिका उसके साथ रहती थी दिनांक 5/8/2024 को बालिका बिना बताये कहीं चली गई, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पर धारा 137(2) BNS दर्ज कर बालिका और संदेही की पतासाजी की जा रही थी । विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि अपहृता बालिका रायगढ़ में देखी गई है। सूचना की तस्दीक पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां युवती को सुरक्षित दस्तयाब किया गया और विधिवत दस्तयाबी पंचनामा तैयार किया गया।
इसके बाद महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पीड़िता का कथन कराया गया, जिसमें उसने बताया कि आरोपी सनमत साय पैकरा द्वारा लगातार शारीरिक संबंध बनाया गया। विवेचना में यह स्पष्ट होने पर कि पीड़िता के साथ बलात्कार किया गया है, प्रकरण में धारा 64, 65(1), 142 भारतीय न्याय संहिता (BNS) 4,6 पॉस्को एक्ट जोड़ी गई। आरोपी सनमत साय पैकरा 24 साल को हिरासत में लेकर सुरक्षित रूप से थाना लाया गया, जहां पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को दिनांक 7 दिसंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर उसकी गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव, उप निरीक्षक संध्यारानी कोका एवं हमराह पुलिस स्टाफ की विशेष भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?