June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

पुलिस ने किया वोडाफोन आईडिया कंपनी के विक्रेता ईश्वर गजेन्द्र को गिरफ्तार, सिम फर्जी बनाने मास्टरमाइंड

बालोद। वोडाफोन आईडिया कंपनी के पी.ओ.एस. विक्रेता ईश्वर गजेन्द्र को पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कंपनी द्वारा दिए गए सिम कार्ड बिक्री लक्ष्य (टारगेट) को पूरा करने के लिए 142 फर्जी सिम जारी कर ठगी की थी।सायबर सेल बालोद की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने अपने मोबाइल नंबर 7440204196 से ग्राहकों के बायोमैट्रिक और आधार फेस आईडी का दुरुपयोग करते हुए फर्जी तरीके से वोडाफोन-आईडिया की सिम जारी की।
यह सिम ग्राहकों की जानकारी के बिना, उनके नाम पर सक्रिय कर कुछ समय बाद तोड़ दी जाती थी।जांच के दौरान पता चला कि आरोपी सिम बेचने और दूसरे नेटवर्क में पोर्ट कराने के दौरान जियो कंपनी की सिम एक्टिवेशन के समय ग्राहकों के आधार डेटा का उपयोग वोडाफोन-आईडिया की सिम के लिए भी कर रहा था।
कंपनी की शिकायत पर थाना बालोद में धारा 318(4) बीएनएस और 42(3)(म्) दूरसंचार अधिनियम 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल बालोद भेजा गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?