October 24, 2026

ऐप डाउनलोड करें

कोतवाली पुलिस की दो जुआ फड पर रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार, बाउलीकुआं और दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर में अलग-अलग कार्रवाई, जुआ खेलते 6 आरोपी पकड़े गए 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त, पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कबाड़ परिवहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका चालक दो स्थानों पर शराब रेड कार्रवाई, 32 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, तुमीडीह–सराईपाली मार्ग पर स्कूटी से शराब परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार, 10 लीटर महुआ शराब और स्कूटी जब्त RAIGARH: जंगली सूअर के अवैध शिकार का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार उमेश पटेल के नेतृत्व में खरसिया कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग दीपावली से पहले प्रदूषण पर उठे सवाल, रायगढ़ में शिव शक्ति स्टील प्लांट के धुएं से ग्रामीण परेशान

शहर में बढ़ते जा रही यातायात की समस्या, रोजाना लग रहा जाम, युवा कांगे्रस ने प्रदर्शन करते हुए अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

रायगढ़। आज 12 बजे के आस पास पूर्व सूचना के तहत राकेश पाण्डेय अपने साथियों सहित ट्रेफिक थाने पहुंचे जहां उन्होंने रायगढ़ में बदहाल हो चुकी यातायात की व्यवस्था को लेकर मुखरता से आवाज उठाई और कहा कि रायगढ़ एक बड़ा उद्योगिक नगरी के रूप में विकसित हुआ है गाड़ियों की संख्या में भारी इजाफा भी हुआ है जिसके कारण ट्रैफिक की समस्या बढ़ती जा रही है शहर के अधिकांश सड़कों पर दोपहर और शाम के समय जाम की स्थिति सामान्य बात हो चुकी है गाड़ी लेकर निकलना कठिन हो गया है वहीं पुराना सिस्टम चल रहा है जिसका एक बड़ा कारण ट्रैफिक विभाग के पास पर्याप्त बल ना होना और उनकी उदासीनता है।
शहर के किसी भी ऐसे प्रमुख चौक जहां जाम की स्थिति रोज बनती है एक भी इस विभाग से संबंधित कर्मचारी नहीं होता है कोरम पूरा करने के लिए एक गाड़ी घूमते रहती है अनियंत्रित होती ट्रैफिक की समस्या को लेकर विभाग को अपनी कार्यशैली को बदलना होगा और ज्यादा जवाबदार बनना पड़ेगा। बड़े प्रतिष्ठान जो बिना पार्किंग के चले जा रहे है उसपे ध्यान देना होगा,कंपनियों की बसों के कारण भी जाम की स्थिति बनती उसपर ठोस प्लानिंग करनी होगी,बिना किसी बड़े प्लान और एक्शन के रायगढ़ की ट्रेफिक समस्या दुरुस्त नहीं होने वाली ।
ज्ञापन देने वाली टोली ने ये भी कहा है कि जल्द से जल्द शासन प्रशासन इस विषय को लेकर गंभीरता से पहल करे नहीं तो आगे और कड़े कदम उठाए जाएंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख रूप से जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्ष शाखा यादव,जिला शहर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आशीष जायसवाल,जिला एन एस यू आई के अध्यक्ष आरिफ हुसैन सहित अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?