August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ में हाथियों का मूवमेंट, सड़क पर रुके वाहन और कैमरों में कैद हुआ रोमांचक नजारा गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई

पुसौर में युवती से दुष्कर्म का मामला, इंस्टाग्राम फ्रेंड गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

रायगढ़। पुसौर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से जान-पहचान कर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में पुसौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर अलग-अलग स्थानों पर पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और बाद में विवाह से इनकार कर दिया था।
घटना को लेकर पीड़िता ने दिनांक 31.10.2025 को थाना पुसौर में आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता के अनुसार लगभग एक वर्ष पूर्व इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से उसकी पहचान संदीप प्रधान निवासी बोरोडीपा चौक, पुसौर से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल के जरिए बातचीत होने लगी। इसी दौरान जनवरी 2024 से अप्रैल 2024 के बीच आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने विवाह से साफ इंकार कर दिया। पीड़िता के लिखित आवेदन पर थाना पुसौर में आरोपी के विरुद्ध धारा 69 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान पीड़िता का कथन महिला पुलिस अधिकारी द्वारा दर्ज कराया गया तथा उसका चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया। अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से आरोपी फरार था, जिसे पुलिस ने पतासाजी कर आज हिरासत में लिया। आरोपी संदीप प्रधान पिता स्वर्गीय नरोत्तम प्रधान उम्र 25 वर्ष निवासी बोरोडीपा थाना पुसौर से पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण सीएचसी पुसौर में कराया गया और उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में एएसआई उमाशंकर विश्वाल तथा आरक्षक ओश्निक विश्वाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुसौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त एवं त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?