October 25, 2026

ऐप डाउनलोड करें

कोतवाली पुलिस की दो जुआ फड पर रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार, बाउलीकुआं और दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर में अलग-अलग कार्रवाई, जुआ खेलते 6 आरोपी पकड़े गए 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त, पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कबाड़ परिवहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका चालक दो स्थानों पर शराब रेड कार्रवाई, 32 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, तुमीडीह–सराईपाली मार्ग पर स्कूटी से शराब परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार, 10 लीटर महुआ शराब और स्कूटी जब्त RAIGARH: जंगली सूअर के अवैध शिकार का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार उमेश पटेल के नेतृत्व में खरसिया कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग दीपावली से पहले प्रदूषण पर उठे सवाल, रायगढ़ में शिव शक्ति स्टील प्लांट के धुएं से ग्रामीण परेशान

जूटमिल पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई जारी, 15 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में जूटमिल पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 24 दिसंबर की शाम को जूटमिल पुलिस ने राजीव गांधी नगर क्षेत्र में शराब रेड की कार्रवाई की।
थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजीव गांधी नगर निवासी मारकंडेय यादव अपने घर के पास गली में भारी मात्रा में महुआ शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी के निर्देशानुसार पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा।
पूछताछ के दौरान संदेही ने अवैध बिक्री के लिए शराब रखना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से दो डिब्बा एवं एक जरकिन में रखी करीब 15 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3000 है, जप्त की गई। आरोपी मारकंडेय यादव पिता धन सिंह यादव उम्र 30 वर्ष, निवासी राजीव गांधी नगर वार्ड क्रमांक 36 थाना जूटमिल के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस संपूर्ण कार्रवाई में प्रधान आरक्षक वीरेंद्र भगत, आरक्षक सुशील यादव एवं नरेश रजक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?