October 25, 2026

ऐप डाउनलोड करें

कोतवाली पुलिस की दो जुआ फड पर रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार, बाउलीकुआं और दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर में अलग-अलग कार्रवाई, जुआ खेलते 6 आरोपी पकड़े गए 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त, पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कबाड़ परिवहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका चालक दो स्थानों पर शराब रेड कार्रवाई, 32 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, तुमीडीह–सराईपाली मार्ग पर स्कूटी से शराब परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार, 10 लीटर महुआ शराब और स्कूटी जब्त RAIGARH: जंगली सूअर के अवैध शिकार का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार उमेश पटेल के नेतृत्व में खरसिया कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग दीपावली से पहले प्रदूषण पर उठे सवाल, रायगढ़ में शिव शक्ति स्टील प्लांट के धुएं से ग्रामीण परेशान

महाजेनको की पहल पर क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन, सारसमाल की टीम ने पुरुष एवं महिला वर्ग में किया विजय हासिल

कुंजेमुरा, रायगढ़। महाजेनको द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत 27 से 29 नवंबर तक कुंजेमुरा प्राथमिक विद्यालय के मैदान में तीन दिवसीय क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 12 गाँवों की कुल 24 टीमों (12 पुरुष एवं 12 महिला) ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सारसमाल की पुरुष एवं महिला टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। पुरुष वर्ग में उपविजेता कुंजेमुरा टीम रही, जबकि महिला वर्ग में चितवाही टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कुंजेमुरा, भालुमुड़ा, चितवाही, रोडोपाली, डोलेसरा, ढोलनारा, गारे, पाता, सराईटोला, सारसमाल, मुड़ागांव और लिबरा गाँवों की टीमों ने हिस्सा लिया, जिससे मुकाबले बेहद प्रतिस्पर्धात्मक रहे।

फाइनल मुकाबला 29 नवंबर को हुआ, जिसमें महिला कबड्डी विश्वकप 2025 की सबसे मूल्यवान खिलाड़ी सुश्री संजु देवी रावत अपने कोच श्री अनुज सिंह के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उनकी मौजूदगी ने खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह का संचार किया। मैदान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यावती कुंज बिहारी सिदार, कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती यज्ञसेनी उमेश सिदार (जनपद सदस्य), सरपंच श्रीमती संजुक्ता ललित खेस, तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं कबड्डी संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने महाजेनको की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और जोश विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रमुख वक्तव्य:
महाजेनको के प्रवक्ता ने कहा – “हमारा उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देना और युवाओं को स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन के लिए प्रेरित करना है। इस प्रतियोगिता में मिली उत्साहजनक भागीदारी हमारे प्रयासों को सफल बनाती है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?