June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

किसान ने ज़हर खाकर आत्महत्या की कोशिश की, रायगढ़ अस्पताल किया गया रिफर

रायगढ़ । खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बकेली से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ किसान कृष्ण कुमार गवेल ने ज़हर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
किसान की पत्नी सावित्री गवेल के अनुसार, धान टोकन नहीं मिलने से किसान मानसिक रूप से परेशान थे, इसी तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। वहीं सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आ रही है कि किसान परिवार में ज़मीन को लेकर आपसी विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि ज़मीन किसान की बहन के नाम दर्ज है, जिस कारण टोकन प्रक्रिया से जुड़ी कुछ व्यवहारिक परेशानियाँ सामने आई थीं। हालांकि इस संबंध में अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही SDM और तहसीलदार मौके पर पहुँचे और तत्काल इलाज के निर्देश दिए। किसान को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉ. मिथलेश साहू ने उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार किसान की हालत स्थिर है और खतरे से बाहर बताई जा रही है।
मामले की जानकारी मिलने पर विधायक उमेश पटेल भी अस्पताल पहुँचे। उन्होंने किसान से बातचीत कर उसे ऐसा कदम दोबारा न उठाने की समझाइश दी और समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। विधायक ने SDM से फोन पर चर्चा कर प्रकरण का नियमों के तहत परीक्षण करने के निर्देश दिए। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है, और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?