April 22, 2026

ऐप डाउनलोड करें

आदित्य बिजनेस पार्क काम्पलेक्स के सामने खड़ी बाईक में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, बाईक जलकर पूरी तरह हुई खाक 36 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त, बंगुरसिया ढाबा के पास नाकेबंदी में कार समेत दबोचे गए आरोपी जनगणना प्रशिक्षण से घर लौट रहे शिक्षक को कार ने कुचला, सायकल सवार एक अन्य ग्रामीण भी हुआ गंभीर, जांच में जुटी पुलिस “अंतरराज्यीय उठाईगिरी-लूट गैंग का भंडाफोड़”, रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोचा, कई वारदातों का खुलासा, आरोपी ने 15 से ज्यादा चोरी, लूट और उठाईगिरी की घटनाएं कबूली शादी कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसे मौत, रात के अंधेरे में गड्ढे में गिरने से हुई घटना, परिजनों में पसरा मातम पल्सर मोटर सायकल की टक्कर से एक शख्स की मौत, शादी समारोह शामिल होनें जाते समय सड़क में गिरे टोपी उठाते समय हुई घटना

शाम ढलते ही यहां के धान खरीदी केन्द्र में होती है गजराज की एंट्री, हाथियों के सामने मोबाईल लेकर खडे़ रहते हैं खतरों के खिलाड़ी

रायगढ़। रायगढ़ जिले में पिछले सप्ताह भर से अधिक समय से शाम ढलते ही जंगलों से निकलकर कुछ हाथी धान खरीदी केन्द्र तक पहुंचने लगे हैं। हाथियों ने अब तक कई बोरियां धान खाया, फैलाया और कुछ बोरियां धान जंगल की तरफ ले जा चुके हैं। इस बीच हाथियों का वीडियो बनाने लोग लापरवाही बरतते हुए उसके करीब तक पहुंच रहे जो कि बड़ी लापरवाही का दर्शाता है।
रायगढ़ जिला मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर दूर बंगुरसिया गांव में स्थित धान खरीदी केन्द्र में शाम ढलते ही पिछले सप्ताह भर से अधिक समय से जंगलों से निकलकर कभी एक तो कभी तीन हाथी धान खरीदी केन्द्र तक पहुंच रहे हैं। अब तक हाथियों ने यह कई बोरियां धान खाया, फैलाया और कई बोरियां धान जंगल की तरफ ले जाकर नुकसान पहुंचा चुके हैं। आलम यह है कि हाथी देखने आसपास गांव के ग्रामीणों के अलावा अब शहरवासी भी शाम होते ही बंगुरसिया धान खरीदी केन्द्र हाथी देखने पहुंचने लगे हैं।
इस दौरान वन विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रहती है, जो हाथी को जंगल तरफ खदेडने प्रयासरत रहती है। साथ ही लोगों को बार-बार हाथी से दूरी बनाये रखने हिदायत भी दी जाती है। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग लापरवाही बरतते हुए हाथियों का फोटो और वीडियो लेने हाथी के काफी करीब तक पहुंच रहे है, जिससे कभी भी इस क्षेत्र में अनहोनी घटना की आशंका भी बनी हुई है। शनिवार की शाम भी दो हाथी बंगुरसिया धान खरीदी केन्द्र पहुंचे थे, इस दौरान भी गांव के लोगों को हाथी के करीब जाते हुए देखा गया।
इस मामले में रायगढ़ वन मंडल के एसडीओ मनमोहन मिश्रा ने बताया कि बंगुरसिया में जब से मंडी का काम काज शुरू हुआ है तब से वहां हाथियों का आना जाना शुरू हो चुका है। एक दंतैल हाथी लगातार मंडी में पहुंचकर नुकसान पहुंचा रहा है। कभी कभार ऐसा भी हो रहा है शाम 7 बजे ही हाथी वहां पहुंच जा रहा है। वन विभाग की टीम के अलावा धान खरीदी के स्टाफ भी मौके पर मौजूद रहते हैं। सब मिलकर हाथी को भगाते हैं।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?