August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है” महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला सांप के काटने से दो मौत, एक का इलाज जारी, बीती रात की घटना, परिजनों में पसरा मातम गोलीकांड में बड़ा फैसला: महिला हत्याकांड के दोषी भाई-बहन को उम्रकैद, पुराने विवाद ने ली थी जान

सनातन धर्म का अपमान भूपेश बघेल की पारिवारिक राजनीतिक परंपरा का हिस्सा-विकास केड़िया

रायगढ़:- जिला भाजपा के महामंत्री विकास केड़िया ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सनातन धर्म को लेकर की जा रही आपत्तिजनक बयानबाजी न केवल निंदनीय है, बल्कि यह उनकी पारिवारिक राजनीतिक सोच का ही विस्तार है।उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल भी अपने सार्वजनिक जीवन में सदैव सनातन धर्म के विरोधी रुख के लिए जाने जाते रहे हैं,और उसी वैचारिक लाइन का अनुसरण आज भूपेश बघेल कर रहे हैं।
विकास केड़िया ने कहा कि हाल ही में सनातन धर्म के प्रतिष्ठित संत पंडित धीरेंद्र शास्त्री को भाजपा का एजेंट कहना न केवल एक संत का अपमान है, बल्कि करोड़ों सनातन अनुयायियों की आस्था पर सीधा प्रहार है।इस प्रकार के बयान कांग्रेस की तुष्टिकरण-आधारित राजनीति और समाज को बांटने की मानसिकता को उजागर करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की सत्ता से बाहर होने की पीड़ा और पारिवारिक स्तर पर उत्पन्न परिस्थितियों के चलते भूपेश बघेल की राजनीतिक संतुलन क्षमता प्रभावित हुई है,जिसके कारण वे लगातार अनर्गल और असंयमित बयान दे रहे हैं।ऐसे वक्तव्य न तो प्रदेश की जनता स्वीकार करेगी और न ही सनातन समाज चुप रहेगा।
विकास केड़िया ने स्पष्ट किया कि सनातन धर्म किसी राजनीतिक दल का विषय नहीं, बल्कि हजारों वर्षों से चली आ रही हमारी संस्कृति, सभ्यता और जीवन-दर्शन है।इसे अपमानित करने का प्रयास करने वाले नेताओं को जनता समय पर लोकतांत्रिक और वैचारिक उत्तर देगी।
अंत में उन्होंने भूपेश बघेल से अपेक्षा की कि वे अपनी भाषा और बयानबाजी पर संयम रखें, संतों और सनातन परंपरा के प्रति सम्मान प्रदर्शित करें तथा राजनीति को धर्म-विरोधी टिप्पणियों का माध्यम न बनाएं।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?