March 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

होली के मद्देनजर रायगढ़ पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई , 48 घंटे में 12 आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन आघात के तहत आरोपियों से 158 लीटर से अधिक महुआ शराब और देशी-विदेशी मदिरा और मोटरसाइकिल भी जप्त “वेतन बिना बेनूर हुई होली: रायगढ़ एन.एच.एम. कर्मचारियों का दर्द, बजट के बावजूद भुगतान लंबित” “क्या इस बार फीकी रहेगी स्वास्थ्य रक्षकों की होली? बिना वेतन के कैसे मनेगा त्यौहार?” जिला कांग्रेस ग्रामीण ने नव नियुक्त पदाधिकारियों के साथ संगठन को मजबूती और नयी दिशा देने का संकल्प लिया लग्जरी कार में नशीला टैबलेट बेचते गिरफ्तार हुआ तहसील का चपरासी, 608 नग नशीला टैबलेट जब्त कर जेल दाखिल की कार्रवाई होली के मद्देनजर रायगढ़ पुलिस की बाइक पेट्रोलिंग, एडिशनल एसपी अनिल सोनी के नेतृत्व में शहर में सुरक्षा मार्च, कोतवाली, चक्रधरनगर और जूटमिल क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग, आमजन को सुरक्षा का भरोसा उड़ीसा से कार में तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से करीब 29 किलो गांजा, रिट्ज कार और दो मोबाइल समेत 17.65 लाख की संपत्ति जब्त, ‘पुष्पा’ की तरह कार को मॉडिफाई कर दरवाजे और बैक लाइट में छुपाकर लाया जा रहा था गांजा

हड़ताल के बाद न्याय: राज्य सरकार ने 25 NHM कर्मचारियों को बहाल किया, जिले के 02 कर्मचारी भी हुए बहाल, कर्मचारियों में हर्ष की लहर, NHM हड़ताल में बर्खास्त सभी कर्मचारियों की जिला स्तर पर सेवा बहाली

रायगढ़। नये साल की पूर्व संध्या पर छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देश पर मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश में हड़ताल अवधि (18 अगस्त 2025 से 19 सितंबर 2025) के दौरान की गई प्रशासनिक कार्रवाई को शून्य करते हुए 25 बर्खास्त संविदा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवा बहाली का निर्णय लिया है। इस आदेश के अनुसार, संबंधित कर्मचारियों की जिला स्तर पर सेवा बहाली की जाएगी तथा उनकी कार्य पर उपस्थिति स्वीकार की जाएगी। इसके लिए सभी जिलों के कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला स्वास्थ्य समितियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

गौरतलब है कि प्रदेश के लगभग 16,500 एन.एच.एम. संविदा कर्मचारियों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 18 अगस्त 2025 से 19 सितंबर 2025 तक अनिश्चितकालीन हड़ताल की थी। इस हड़ताल से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित हुई थी, जिसके फलस्वरूप 25 कर्मचारियों को सेवा से पृथक कर दिया गया था। सरकार के आश्वासन एवं वार्ता के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी थी तथा बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली का भरोसा दिया गया था। आज जारी इस आदेश से सरकार ने अपने वादे को पूरा करते हुए आंदोलन के दौरान की कार्रवाई को निरस्त कर दिया है।

इस महत्वपूर्ण निर्णय से एन.एच.एम. संविदा कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है तथा राहत की लहर दौड़ गई है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सरकार उनकी शेष महत्वपूर्ण मांगों पर भी सकारात्मक निर्णय लेगी।

आदेश जारी होने के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एच.एम. कर्मचारी संघ की ओर से माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी, स्वास्थ्य सचिव महोदय, मिशन संचालक महोदय का हार्दिक आभार व्यक्त किया जाता है। साथ ही प्रदेश के 16,500 एन.एच.एम. कर्मचारियों के अटूट सहयोग एवं एकजुटता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया जाता है।

जिला स्तर पर अध्यक्ष/सचिव ने अपने चहेते एवं लोकप्रिय विधायक सह वित्त मंत्री महोदय, माननीय जिला कलेक्टर महोदय तथा जिला प्रशासन का भी विशेष आभार व्यक्त किया है।

यह निर्णय न केवल बर्खास्त कर्मचारियों के लिए न्यायपूर्ण है, बल्कि पूरे एन.एच.एम परिवार के लिए नववर्ष का उपहार सरीखा है। संघ सरकार से अपील एवं आशा करता है कि स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने हेतु शेष मांगों पर शीघ्र विचार किया जाएगा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

होली के मद्देनजर रायगढ़ पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई , 48 घंटे में 12 आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन आघात के तहत आरोपियों से 158 लीटर से अधिक महुआ शराब और देशी-विदेशी मदिरा और मोटरसाइकिल भी जप्त

होली के मद्देनजर रायगढ़ पुलिस की बाइक पेट्रोलिंग, एडिशनल एसपी अनिल सोनी के नेतृत्व में शहर में सुरक्षा मार्च, कोतवाली, चक्रधरनगर और जूटमिल क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग, आमजन को सुरक्षा का भरोसा

उड़ीसा से कार में तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से करीब 29 किलो गांजा, रिट्ज कार और दो मोबाइल समेत 17.65 लाख की संपत्ति जब्त, ‘पुष्पा’ की तरह कार को मॉडिफाई कर दरवाजे और बैक लाइट में छुपाकर लाया जा रहा था गांजा

सटीक जांच और प्रभावी अभियोजन का परिणाम, कोतरारोड़ हत्याकांड के दोनों आरोपी उम्रकैद, रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, उपनिरीक्षक गिरधारी साव की विवेचना से लगातार 6वीं बार मिली आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?