June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

बढ़ते ट्रैफिक को लेकर यातायात पुलिस होती मुस्तैद

सारंगढ़ । सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला बनने के बाद दिनों दिन मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक का लोड़ बढते जा रहा था जिसे लेकर कई बैठकों में इस विषय पर अधिकारी कर्मचारियों के बीच चर्चाएं भी हुई, लेकिन कर्मचारीयों के कम संख्याबल के कारण बहुत से कार्य प्रारंभ नही हो पा रहे थे।
अब जिला निर्माण के दो वर्षों के बाद शनै शनै जिले की बुनियादी समस्याओं पर लगाम लगता जा रहा है इसी क्रम में अब नगर के मुख्य चौक भारत माता चौक में बढ़ते हुए ट्रैफिक लोड़ को देखते हुए यातायात पुलिस की मुस्तैदी नजर आयी है। चुंकि यहां वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के अनुसार चलने की आदत कम ही है ऐसे में यातायात पुलिस कर्मियों के द्वारा प्रारंभिक चरण में वाहनों को सही दिशा से मोड़ने के लिए प्ररित किया जा रहा है। पुर्व में किसी भी दिशा से आकर किसी भी दिशा में वाहन मोड़ने पर कोई समस्या नही होती थी लेकिन अब बढ़ते यातायात दबाव के कारण से चौक चौराहों ट्रैफिक विभाग के तीन से चार कर्मियों की ड्यूटी लगाई गयी है।
इस ड्युटी के कारण भारत माता चौक से आवाजाही करने वालों को भले ही कुछ दिन अटपटा जरूर लगेगा लेकिन कानुन व्यवस्था और यातायात नियमों का पालन भी सही तरीके से होने लगेगा। बहरहाल भारत माता चौक में ट्रेफिक पुलिस के सीटी की आवाज सारंगढ़ वासियों के लिए थोड़ा नया है और यातायात नियमों के अनुसार वाहन चालन की आदत भी धीरे से लगेगी।

भारत माता चौक का केन्द्र स्थल हो सकता है परिवर्तित
भारत माता चौक के केन्द्र के बना हुआ चबुतरा स्थल वास्तव में पुरी तरह से सेंटर में नही है जिसके कारण से भारी वाहनों को राउंड लगाकर वाहन मोड़ने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में भारत माता चौक के केन्द्र बिंदु के स्थान में भी थोडा परिवर्तन हो सकता है। केन्द्र बिंदु में परिवर्तन होने से यातायात नियमों के पालन करते हुए वाहन चलाने में आम लोगों को आसानी होगी।

जल्द होगी चालानी कार्यवाही
सारंगढ़ के मुख्य मार्ग में जिस प्रकार बेतरतीब ढंग से विशेष तौर पर चार पहिया वाहन चालकों के द्वारा वाहनों को पार्किंग की जाती है उसे देखते हुए आने वाले दिनों में चालानी कार्यवाही की जानकारी भी छनकर आ रही है। चालानी कार्यवाही के पुर्व यातायात विभाग के द्वारा बकायदा कुछ दिनों तक वाहन चालकों को समझाईए भी दी जाने वाली है उसके बाद भी यदि किसी प्रकार का कोई सुधार नही आया तो फिर बेतरतीब ढंग से पार्किंग करने वाले वाहनों पर विभाग के द्वारा कड़ी कार्यवाही की जानकारी प्राप्त हो रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?