January 17, 2026

ऐप डाउनलोड करें

सरिया: अवैध गांजा परिवहन पर बड़ी कार्यवाही, मारुति स्विफ्ट डिजायर कार में गांजा परिवहन करते 25 किलो 935 ग्राम गांजा के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा अपराध एवं शिकायतों की व्यापक समीक्षा बैठक, नये वर्ष में नई ऊर्जा व नए विश्वास के साथ एक्टीव पुलिसिंग के निर्देश ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत दुर्ग पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, अफीम विक्रय के अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार 20 लाख रूपये से अधिक रकम की लूट के मामले का पुलिस ने किया पर्दाफाश सायबर टीम एवं चाम्पा पुलिस को मिली सफलता, मास्टर मास्टर माइंड योगेश रात्रे सहित 04 आरोपी पुलिस की गिरफ्तार धान खरीदी में लापरवाही पर कार्रवाई, लिबरा के सहायक समिति प्रबंधक निलंबित प्रधानमंत्री की माताश्री हीराबेन मोदी की पुण्य स्मृति में आयोजित शिव महापुराण कथा में शामिल हुए, मुख्यमंत्री, सनातन परंपरा, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना का सशक्त संगम शिव पुराण व्यास– मुख्यमंत्री

नगर पालिका सारंगढ़ में बिगड़े वाहनों के कारण बिगड़ती नगर की व्यवस्था

सारंगढ़। सारंगढ़ नगर पालिका में इन दिनों समस्याओं का अंबार लगा हुआ है जिसके कारण आम नागरिकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। समस्याओं के मुल जड़ों में जाने पर पता चलता है कि नगर पालिका क्षेत्र के कार्य कर रहे कई वाहनों की स्थिति बहुत ज्यादा खराब है जिसके कारण से आम नागरिकों को पर्याप्त सुविधाएं नही मिल रही है। उदाहरण के तौर पर देखा जाए तो नगर पालिका का पुराना जेसीबी, पुराना फायर ब्रिगेड़ वाहन, ट्रेक्टर पिकप, ई रिक्शा और पानी टैंकर समेत लगभग सभी वाहनों की स्थिति अत्यंत बदहाल व जर्जर है। रखरखाव मे कमी कहें या अत्यंत उपयोगिता कहें। इन वाहनों की हालत बहुत जर्जर हो चुकी है। दुर्भाग्य का विषय है कि इन वाहनों को सुधरवाने की दिशा में भी कोई पहल नही की जा रही है।

जेसीबी है या सफेद हांथी
नगर पालिका में मुल रूप से दो जेसीबी है लेकिन कभी भी दोनो जेसीबी एक साथ कार्य नही किये। जेसीबी को लेकर हमेशा स्थिति यहां खराब ही रहती है। ना कभी सर्विसिंग ना कोई ढंग का रखरखाव। जेसीबी के पाईप भी फुट चुके हैें। इसी तरह से फायर ब्रिगेड़ वाहन की सर्विसिंग भी यदा कदा ही होती रही है जिसके कारण पुराना फायर ब्रिगेड अब अंतिम सांसे गिन रहा है। इसके साथ ही साथ नगर पालिका के सेवा देने वाले ट्रेक्टरों की हालत भी बहुत ज्यादा खराब है। हालत यहां तक है कि नगर मे सेवा दे रहे नये फायर ब्रिगेड का सर्विसिंग भी साल भर होने के बाद भी नही हुआ है। कुल मिलाकर नगर पालिका में सेवा दे रहे इन वाहनों को लेकर अधिकारियों में किसी प्रकार की कोई गंभीरता नही है।

कलेक्टर के निर्देशों पर अमल नही
नगर पालिका के समस्याओं को लेकर कई बार जन प्रतिनिधियों और नागरिकों ने कलेक्टर महोदय को जानकारी दी है जिसपर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को उचित दिशा निर्देश भी जारी किया है लेकिन फिर भी नगर पालिका की समस्याएं जस की तस हैं। जर्जर और बिगड़े हुए वाहनों की जानकारी भी कलेक्टर महोदय के द्वारा मांगी गई थी लेकिन सुत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार कलेक्टर को भी पुरी जानकारी नगर पालिका के द्वारा उपलब्ध नही कराई गई है। बात सिर्फ बिगड़े वाहनों की नही है उसके अलावा बीते दिनों रायगढ़ रोड़ के खम्भों में लाईट्स को लेकर भी कलेक्टर ने भरे बैठक में नगर पालिका के अधिकारियों को लाईट लगाने के निर्देश दिये थे लेकिन आज भी रायगढ़ रोड़ के लगभग 10 से अधिक खम्भों में लाईट्स नही जल रहे हैं जिसके कारण आम जनता को काफी तकलीफ हो रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

प्रधानमंत्री की माताश्री हीराबेन मोदी की पुण्य स्मृति में आयोजित शिव महापुराण कथा में शामिल हुए, मुख्यमंत्री, सनातन परंपरा, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना का सशक्त संगम शिव पुराण व्यास– मुख्यमंत्री

4
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?