August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है”

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह : रायगढ़ में यातायात पुलिस ने किया हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन, दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट के लिए किया गया जागरूक

रायगढ़। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तीसरे दिन जिला मुख्यालय रायगढ़ में पुलिस विभाग द्वारा हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में तथा सीएसपी मयंक मिश्रा एवं यातायात डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में निकाली गई।
रैली की शुरुआत यातायात थाना से हुई, जो ढिमरापुर होते हुए सत्तीगुड़ी चौक, घड़ी चौक, सुभाष चौक, कलेक्ट्रेट, चक्रधरनगर चौक और छातामुड़ा चौक से गुजरते हुए पुनः शहर भ्रमण कर यातायात थाना में समाप्त हुई।
मुख्य चौक-चौराहों से गुजरती इस रैली के माध्यम से दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा ओवर स्पीडिंग से बचने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया। पुलिसकर्मियों ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं की सुरक्षा के लिए हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
इस जागरूकता अभियान में सभी दोपहिया वाहन शोरूम डीलर्स भी शामिल हुए। उन्हें निर्देशित किया गया कि वे नए वाहन क्रेताओं को वाहन के साथ हेलमेट लेने के लिए प्रेरित करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?