August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है”

नर हाथी ने जमकर मचाया उत्पात, 6 मकानों को पहुंचाया नुकसान, आंकलन में जुटा वन अमला

बलरामपुर रामानुजगंज । रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम आनंदपुर में बीती रात एक नर हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। रात करीब 2 बजे गांव में घुसे हाथी ने सुबह लगभग 4 बजे तक आतंक मचाया, जिससे गांव के 6 घर क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान बाबूलाल पांडो के घर का दरवाज़ा भी हाथी ने तोड़ दिया। घटना के बाद से पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया कि हाथी के उत्पात के दौरान लोग जान बचाने के लिए अपने घरों से निकलकर इधर-उधर छिपते रहे। करीब दो घंटे तक चले इस घटनाक्रम से पूरा गांव सहम गया। हाथी के गांव में प्रवेश की सूचना मिलते ही वन विभाग की दो टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और गांव में तैनात रहीं। उत्पात मचाने के बाद हाथी पास के आवे आनंदपुर जंगल की ओर चला गया।
वन विभाग की टीम ने प्रभावित घरों का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। हाथी द्वारा किफायत अंसारी, राम सुंदर रामदास, मेहताब आलम, लक्ष्मी नारायण एवं बैजनाथ के घरों को क्षति पहुंचाई गई है।
वन विभाग के रेंजर अजय वर्मा ने बताया कि उक्त नर हाथी पिछले लगभग 15 दिनों से रामानुजगंज वन परिक्षेत्र एवं धमनी वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहा है। हाथी नदी पार कर झारखंड की ओर भी चला जाता है, जिससे सीमावर्ती गांवों में लगातार खतरा बना हुआ है।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग एवं प्रशासन से हाथी प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ने के लिए ठोस एवं स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। ग्रामीणों के अनुसार यह केवल संपत्ति का नुकसान नहीं, बल्कि आम नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा का गंभीर सवाल है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?