October 26, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ब्रेजा कार में अफीम रखकर ग्राहक की तलाश कर रहा था आरोपी, 47 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई दर्रीडीह-खलबोरा जंगल में जुआ खेल रहे 6 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, जुआ फड़ से 22,180 नकद, 7 मोबाइल और 4 मोटरसाइकिल सहित 3,22,180 की संपत्ति जब्त अपनी मां से बिछड़ा तेंदुआ शावक, किसान की बाड़ी में पहुंचा, दूसरे की तलाश जारी, वन विभाग को सौंपा गया, इलाके में मचा हड़कंप नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर नाबालिग का शारीरिक शोषण करने का आरोप, लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार, करीब 3 किलो गांजा और बाइक जप्त, ओडिशा से 3 किलो गांजा मंगाने का खुलासा, खरीदार ने 14,850 किए थे ट्रांसफर जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र रायगढ़ में एक दिवसीय सतर्कता कार्यशाला कल

अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत , ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, राखड वाहन से दो की मौत, हाइवा ने राहगीर को रौंदा

जिले में रविवार की रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहली घटना बिलासपुर-कटघोरा नेशनल हाईवे-130 पर बगदेवा के पास हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क पार कर रहे ग्रामीण नीलमदास मानिकपुरी (करतली निवासी) को कुचल दिया। नाराज ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया, जिससे करीब 6 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। यात्री बसों में सफर कर रहे लोग बुरी तरह परेशान हुए।पुलिस, प्रशासन और तहसीलदार मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को तत्काल सहायता और ट्रेलर मालिक से मुआवजे की मांग की है। यह घटना पाली थाना क्षेत्र के बगदेवा में हुई।
दूसरी घटना: जिले के दर्री थाना क्षेत्र में एक और सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। कोहड़िया निवासी चाचा-भतीजी रिश्ते की ये दोनों महिलाएं बाजार से सब्जी मंडी से निकलकर स्कूटी पर घर लौट रही थीं। तभी हाईवे पर तेज गति से आई किसी वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है तथा वाहन चालक की तलाश जारी है। ये हादसे सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े करते हैं। जिले में आज दो घटनाओं से तीन जिंदगियां छिन गईं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है पहली घटना पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत घटना सामने आई जहा एक कि मौत हुई जहां चक्का जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी उसे बाहर कराया गया वह दूसरी घटना दर्री थाना अंतर्गत मुख्य रोड पर दो की मौत हुई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?