June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

तेज रफ्तार मोटर सायकल की बस की हुई टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत, मेला देखकर घर लौटते समय हुआ हादसा

कांकेर। जिले में मेले की खुशियां मातम में बदल गईं। कांकेर मेला देखकर अपने घर वापस लौट रहे एक युवक की बस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। पूरी घटना माकड़ी के करीब का होना बताया जा रहा है, जहां युवक अपने तेज रफ्तार मोटरसाइकिल को नियंत्रित नही कर पाया और बस से जोरदार टक्कर हो गई। युवक को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रायपुर रिफर किया गया पर उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
दरअसल तेलगरा का रहने वाला 19 वर्षीय विमल साहू पिता राजेन्द्र साहू अपने चाचा के यहां कांकेर मेला देखने पहुँचा हुआ था। देर रात दोस्तो के साथ मौज मस्ती के बाद दोस्त का मोटरसाइकिल आर वन फाईप सीजी 04 एलई 1116 से घर वापस लौट रहा था। नया माकड़ी ढाबा के करीब पहुँचा था कि तेज रफ्तार में मुड़ रहा मनीष ट्रेवल्स की बस सीजी 07 सीजे 7810 अचानक रुक गया। युवक बस की लाइटों से असमंजस की स्थिति में आ गया और मोटरसाइकिल उनके नियंत्रण से बाहर चला गया। युवक जब तक सम्भल पाता तब तक तेज रफ्तार में होने से जबरदस्त भिड़ंत हो गई।
घटनास्थल पर युवक के पैर टूट गए थे और सिर में भी गंभीर चोटे आई थी। बस में सवार लोगो से जानकारी मिलते ही हाइवे पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुँची, जिन्होंने युवक को जिला अस्पताल पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर रायपुर रिफर किया गया था, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। फिरहाल युवक के अन्य परिजन शव लेने रायपुर रवाना हो गए है व घर में मातम पसर गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर यातायात प्रभारी दीपक साव पहुँचे व दुर्घटना को देख मनीष बस चालक मुनेश कुमार तिवारी भिलाई निवासी को बस थाने में खड़ा करने निर्देशित किया गया, वही युवक का मोटरसाइकिल भी थाने लाकर यातायात बहाल किया गया है। फिरहाल कोतवाली पुलिस को जानकारी दे दी गई है, जो कार्यवाही के लिए परिजनों को शिकायत का इंतजार कर रहे है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?