August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत , ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, राखड वाहन से दो की मौत, हाइवा ने राहगीर को रौंदा

जिले में रविवार की रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहली घटना बिलासपुर-कटघोरा नेशनल हाईवे-130 पर बगदेवा के पास हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क पार कर रहे ग्रामीण नीलमदास मानिकपुरी (करतली निवासी) को कुचल दिया। नाराज ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया, जिससे करीब 6 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। यात्री बसों में सफर कर रहे लोग बुरी तरह परेशान हुए।पुलिस, प्रशासन और तहसीलदार मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को तत्काल सहायता और ट्रेलर मालिक से मुआवजे की मांग की है। यह घटना पाली थाना क्षेत्र के बगदेवा में हुई।
दूसरी घटना: जिले के दर्री थाना क्षेत्र में एक और सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। कोहड़िया निवासी चाचा-भतीजी रिश्ते की ये दोनों महिलाएं बाजार से सब्जी मंडी से निकलकर स्कूटी पर घर लौट रही थीं। तभी हाईवे पर तेज गति से आई किसी वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है तथा वाहन चालक की तलाश जारी है। ये हादसे सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े करते हैं। जिले में आज दो घटनाओं से तीन जिंदगियां छिन गईं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है पहली घटना पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत घटना सामने आई जहा एक कि मौत हुई जहां चक्का जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी उसे बाहर कराया गया वह दूसरी घटना दर्री थाना अंतर्गत मुख्य रोड पर दो की मौत हुई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?